प्रश्न 21. क्षेत्रफलानुसार (छोटे से बड़े) हरियाणा के जिलों का सही अनुक्रम चुनिए।
- कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, पंचकुला
- पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, पंचकुला
- पंचकुला, पानीपत, कुरुक्षेत्र, सोनीपत
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: पंचकुला, पानीपत, कुरुक्षेत्र, सोनीपत
प्रश्न 22. हरियाणा का यह जिला 1 नवंबर 1989 को करनाल जिले से निकाला गया। 24 जुलाई 1991 को इसे फिर से करनाल जिले में मिला दिया गया। 1 जनवरी 1992 को यह पुनः पृथक जिला बन गया। यह कौन-सा जिला है?
- रोहतक
- हिसार
- पानीपत
- कुरुक्षेत्र
उत्तर: पानीपत
प्रश्न 23. चरखी दादरी हरियाणा का नवगठित 22 वां जिला है। जिला के रूप में घोषित होने से पहले, यह हरियाणा के किस जिले का हिस्सा था?
- हिसार
- पानीपत
- भिवानी
- अम्बाला
उत्तर: भिवानी
प्रश्न 24. क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
- फरीदाबाद
- हिसार
- गुड़गाँव
- अंबाला
उत्तर: हिसार
प्रश्न 25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
(A) /रोहतक में पुलिस आयुक्तालय स्थित है।
(B) /सोनीपत में पुलिस आयुक्तालय स्थित है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- केवल (A)
- केवल (B)
- (A) और (B) दोनों
- न तो (A) और न ही (B)
- उत्तर नहीं देना चाहते।
उत्तर: उत्तर नहीं देना चाहते।
प्रश्न 26. किस जिले और किस साल में फरीदाबाद जिले का निर्माण किया गया था?
- करनाल, 1979
- गुरुग्राम, 1979
- भिवानी, 1979
- यमुनानगर, 1974
उत्तर: गुरुग्राम, 1979
प्रश्न 27. हरियाणा सरकार ने किस जिले में आधुनिक अलंकारिक मछली अंडज-उत्पत्ति शाला का निर्माण करने का निर्णय किया है?
- मेवात
- अम्बाला
- झज्जर
- जींद
उत्तर: झज्जर
प्रश्न 28. हरियाणा में ……. जिले को सबसे कम वर्षा प्राप्त होती है।
- हिसार
- रोहतक
- सिरसा
- फरीदाबाद
उत्तर: सिरसा
प्रश्न 29. हरियाणा का एकमात्र जिला जिसकी सीमाएं किसी अन्य प्रदेश को स्पर्श नहीं करती हैं?
- जींद
- कैथल
- सोनीपत
- रोहतक
उत्तर: रोहतक
प्रश्न 30. हरियाणा के मध्य में स्थित, ‘हृदय हरियाणा’ कौन सा नगर है?
- सोनीपत
- करनाल
- जींद
- रोहतक
उत्तर: जींद