प्रश्न 341. हरियाणा राज्य की कौन-सी योजना, क्रियाकलाप- उन्मुख शिक्षा की अवधारणा पर आधारित है?
- लालन पालन योजना
- अपनी बेटी अपनी शिक्षा योजना
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
- मुख्य मंत्री शिक्षा दीक्षा योजना
उत्तर: मुख्य मंत्री शिक्षा दीक्षा योजना
प्रश्न 342. “मध्याह्न भोजन स्कीम” किस विभाग के अंतर्गत आती है?
- महिला एवं बाल विकास
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
- श्रम विभाग
- शालेय शिक्षण एवं साक्षरता विभाग
उत्तर: शालेय शिक्षण एवं साक्षरता विभाग
प्रश्न 343. आशा योजना किनसे संबंधित है?
- मनरेगा मजदूरों
- सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं
- अनिवासी मजदूरों
- सामाजिक पिछड़े कारीगरों
उत्तर: सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं
प्रश्न 344. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने के लिए तीर्थ दर्शन योजना की घोषणा की।
- हरियाणा के बच्चे
- हरियाणा के वरिष्ठ नागरिक
- हरियाणा के युवा
- हरियाणा के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
उत्तर: हरियाणा के वरिष्ठ नागरिक
प्रश्न 345. ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम का प्रारंभ पानीपत में प्रधानमंत्री द्वारा किस तिथि को किया गया?
- 22 जनवरी, 2015
- 2 अक्टूबर, 2014
- 11 सितम्बर, 2014
- 8 मार्च, 2015
उत्तर: 22 जनवरी, 2015
प्रश्न 346. हरियाणा राज्य में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के लिए किसे नई ब्रांड एम्बेसेडर घोषित किया गया है?
- परिणीति चोपड़ा
- पी.वी. सिंधु
- साक्षी मलिक
- दीपा करमाकर
उत्तर: साक्षी मलिक
प्रश्न 347. हरियाणा में खेलों के प्रोत्साहन के लिए कौन-सी सरकारी योजनाएँ हैं?
- प्रशिक्षण देना
- खेल स्टेडियम बनवाना
- खेल संस्थाओं को अनुदान देना
- उपर्युक्त सभी
उत्तर: उपर्युक्त सभी
प्रश्न 348. हरियाणा नलका योजना-2021 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- शहरी लोगों को नल का पानी उपलब्ध कराना
- राज्य में औद्योगिक संपत्तियों को नल का पानी उपलब्ध कराना
- ग्रामीण लोगों को नल का पानी उपलब्ध कराना
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: ग्रामीण लोगों को नल का पानी उपलब्ध कराना
प्रश्न 349. हरियाणा की डॉ. अम्बेडकर चिकित्सा सहायता योजना निम्न समुदाय वर्ग को आवरित करती है :
- केवल अनुसूचित जाति
- केवल अनुसूचित जनजाति
- केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ी जाति
- केवल अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति
उत्तर: केवल अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति
प्रश्न 350. HUDA का नामकरण किया गया है.
- हरियाणा शहरी विकास ऑथोरिटी
- हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
- हरियाणा शहरी विकास प्रोजेक्ट
- हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट प्राधिकरण
उत्तर: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण