Biology GK Questions in Hindi

प्रश्न 231. समस्थैतिकता में-

  • शरीर ताप वातावरण के ताप के अनुसार घटता-बढ़ता है
  • शरीर के अन्तः वातावरण को नियमित दशा में बनाये रखा जाता है
  • शरीर में केवल जल एवं लवणों की मात्रा का नियमन होता है
  • शरीर में अपशिष्ट पदार्थो का बहिष्कार किया जाता है

उत्तर: शरीर के अन्तः वातावरण को नियमित दशा में बनाये रखा जाता है

प्रश्न 232. मनुष्य की आँत में अवशोषित वसीय अम्ल एवं मानोसैकराईड्स रुधिर में पहुँचने से पहले कहा पहुंचते है –

  • आँत की अवशोषी कोशाओं में
  • यकृत पोर्टल सिरा में
  • अग्र मीसेंट्रिक शिरा में
  • लसिका वाहनियों में

उत्तर: लसिका वाहनियों में

प्रश्न 233. एक स्वस्थ व्यक्ति में रक्त का परिभाण एक सामान होता है। इसका नियंत्रण मुख्यतः किस पर निर्भर करता है?

  • वाहिकाओं तथा ऊतकों के परासरण दाब पर
  • ह्रदय की संरचना पर
  • फेफड़ो की संकुचन क्षतमा पर
  • प्लीहा पर

उत्तर: वाहिकाओं तथा ऊतकों के परासरण दाब पर

प्रश्न 234. निम्न कथनो में से कौन असत्य है-

  • प्रकुंचन (सिस्टोल ) में ह्रदय के कोष्ठ सिकुड़ते है।
  • अनुशिथिलन में ह्रदय के कोष्ठ रक्त से भरकर फूल जाते है।
  • अलिंदो का प्रकुंचन अल्पकालीन होता है।
  • ह्रदय जितना रक्त धकेलता है , कम रक्त प्रति मिनट सिराओ द्वारा ह्रदय में वापस आता है।

उत्तर: ह्रदय जितना रक्त धकेलता है, कम रक्त प्रति मिनट सिराओ द्वारा ह्रदय में वापस आता है।

प्रश्न 235. ऐरेक्टर पिलाइ पेशियों का शिथिलन किसके द्वारा होता है?

  • अनुकम्पाो तंत्रिका द्वारा
  • एडिनेलिन द्वारा
  • परानुकंपी तंत्रिका द्वारा
  • थायराक्सिन द्वारा

उत्तर: परानुकंपी तंत्रिका द्वारा

प्रश्न 236. प्रोजेस्ट्रान हार्मोन का स्त्रावण करने वाली रचना है-

  • कार्पस लुटियम (अण्डाशयो ) में
  • कार्पस ऐलबीकन्स
  • कार्पस यूटराइ
  • कार्पस कैलोसम

उत्तर: कार्पस लुटियम (अण्डाशयो) में

प्रश्न 237. अनेक स्तनियों में वृषण उदरगुहा के बाहर वृषण कोषों में होते है क्योकि –

  • शुक्रजनन देहताप से कम ताप पर होता है
  • वार्य-स्खलन में सहायता मिलती है
  • इससे अधिक सक्रिय शुक्राणु बनते है
  • संभाग में सुविधा होती है

उत्तर: शुक्रजनन देहताप से कम ताप पर होता है

प्रश्न 238. डाईयुरेसिस (Diuresis) में क्या होता है?

  • ग्लोकोज का उत्सर्जन बढ़ जाता है।
  • मूत्र की मात्रा घाट जाती है विद्युत-अपघटनी बिगड़ जाता है।
  • मूत्र की मात्रा बढ़ जाती है।
  • मूत्र की मात्रा घट जाती है।

उत्तर: मूत्र की मात्रा बढ़ जाती है।

प्रश्न 239. श्वसन कौन करता है?

  • वायु कोष्ठकों कोशिकाओं
  • सारी शरीर कोशिकाएं
  • रक्त के रुधिराणु
  • आहारनाल की श्लेष्मिक कला की कोशिकाएं

उत्तर: सारी शरीर कोशिकाएं

प्रश्न 240. ग्लाइकोलाइसिस में, अन्त में-

  • प्रोटीन ग्लूकोज में बदलती है
  • ग्लूकोज पाइरुविक अम्ल में बदलता है
  • मन्ड ग्लूकोज में बदलता है
  • ग्लूकोज फ्रक्टोज में बदलता है

उत्तर: ग्लूकोज पाइरुविक अम्ल में बदलता है