Geography GK in Hindi (Bhugol General Knowledge)

Geography GK In Hindi बहुत से प्रतियोगिक परीक्षा में पूछा जाता है, यदि देखा जाये तो भूगोल बहुत ही लम्बा विषय है जिसको पूरा पढ़ने में बहुत समय लग सकता है और समय पढ़ने वाले पर पूरी तरह से निर्भर करता है की वह कितना समझ और याद कर पाता है.

इस page में हमने लगभग बहुत से Bhugol GK in Hindi के प्रश्न उत्तर को लिखा है और सभी प्रश्न उत्तर भूगोल के अलग – अलग विषय से लिए गए है जैसे की सौरमंडल, पृथ्वी की आंतरिक सरंचना, ज्वालामुखी, विश्व की नहरे, पवन, विश्व की झीले, मानचित्र पर अंकित रेखाएं, ज्वार भाटा, डेल्टा, और भी बहुत।

लगभग सभी किताबों में कुछ सीमा होती है जैसे की प्रश्न के साथ ही उत्तर लिखा होता है इसलिए पूरी तरह से इसका अभ्यास नहीं हो पाता है परन्तु इस website पर सभी प्रश्न उत्तर को quiz के रूप में दिया गया है जिससे की आप अधिक सरलता से अभ्यास कर सकते है.

GK Topics:

Note: यदि आपको इस post में या किसी और post में यदि कोई प्रश्न – उत्तर गलत लिखा हुआ है या button पर click करने पर उत्तर नहीं दिख रहा है तो हमे उसी post पर प्रश्न संख्या (Question Number) के साथ comment करके बताएं।

प्रश्न 1. ‘भूगोल का जनक’ किसे कहा जाता है?

  • हिकैटियस
  • हेरोडोटस
  • फ्लेमिंग
  • इरेटोस्थनीज

उत्तर: इरेटोस्थनीज

प्रश्न 2. सौरमण्डल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह कौन है?

  • वरुण
  • शनि
  • पृथ्वी
  • अरुण

उत्तर: शनि

प्रश्न 3. लोयस का पठार है-

  • हिमानीकृत
  • जलकृत
  • पवनकृत
  • नदीकृत

उत्तर: पवनकृत

प्रश्न 4. विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात है-

  • स्टेनली
  • नियाग्रा
  • बोयोमा
  • एंजिल

उत्तर: एंजिल

प्रश्न 5. सर्वाधिक देशों वाला महाद्वीप है-

  • एशिया
  • यूरोप
  • उत्तरी अमेरिका
  • अफ्रीका

उत्तर: अफ्रीका

प्रश्न 6. विश्व में महाद्वीपों की कुल संख्या कितनी है ?

  • 5
  • 6
  • 7
  • 8

उत्तर: 7

प्रश्न 7. पनामा नहर का दक्षिणी सिरे पर स्थित पत्तन है-

  • पनामा
  • कोलोन
  • पोर्ट सईद
  • गाटुन

उत्तर: पनामा

प्रश्न 8. यूरोप की एक पर्वत शृंखला है-

  • आल्पस
  • हिमालय
  • एण्डीज
  • रॉकी

उत्तर: आल्पस

प्रश्न 9. सूरीनाम की राजधानी है-

  • पारामारिबो
  • कराकस
  • कनाडा
  • अफ्रीका

उत्तर: पारामारिबो

प्रश्न 10. हवा के तेज वेग से बने रेतीला टीलों को क्या कहते है ?

  • हमादा
  • क्लिफ
  • सर्क
  • ड्यून

उत्तर: ड्यून

Leave a Comment