Hindi Grammar GK (Hindi Vyakaran GK Question Answer)

प्रश्न 171. ‘वह खेल रहा है’ में किस प्रकार की क्रिया है

  • कृदंत
  • अकर्मक
  • सकर्मक
  • संयुक्त क्रिया

उत्तर: अकर्मक

प्रश्न 172. ‘मीरा जोर से हँसी।’ यह वाक्य किस क्रिया का समुचित उदहारण है?

  • अकर्मक
  • प्राणार्थक्र
  • द्विकर्मक
  • सकर्मक

उत्तर: अकर्मक

प्रश्न 173. ‘राम सो रहा है’-यह वाक्य किस क्रिया का समुचित उदहारण है?

  • अकर्मक
  • प्राणार्थक्र
  • द्विकर्मक
  • सकर्मक

उत्तर: अकर्मक

प्रश्न 174. निम्नलिखित में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है ?

  • पानी बरस रहा है।
  • मैं गेंहूँ पिसवाता हूँ।
  • श्याम निबंध लिखता है।
  • राम मोहन को रुला रहा है।

उत्तर: पानी बरस रहा है।

प्रश्न 175. ‘उठाना’ क्रिया का अकर्मक रूप है-

  • उठवाया
  • उठाएगा
  • उठाया
  • उठना

उत्तर: उठना

प्रश्न 176. ‘हथियाना में कौन-सी क्रिया है?

  • संयुक्त
  • नामधातु
  • अनुकारणत्मक
  • कृदंत

उत्तर: नामधातु

प्रश्न 177. अब पढ़कर क्या होगा- इस वाक्य में कौन-सी क्रिया है?

  • पूर्वकालिक क्रिया
  • द्विकर्मक
  • संयुक्त क्रिया
  • कृदंत क्रिया

उत्तर: पूर्वकालिक क्रिया

प्रश्न 178. ‘उसने नहाकर भोजन किया ‘ वाक्य में ‘नहाकर किस क्रिया का उदाहरण है?

  • पूर्वकालिक क्रिया है
  • संयुक्त क्रिया है
  • द्विकर्मक क्रिया है
  • कृदंत क्रिया है

उत्तर: पूर्वकालिक क्रिया है

प्रश्न 179. किस वाक्य में द्विकर्मक क्रिया का प्रयोग है?

  • मोर नाच रहा है।
  • महेश रुग्द हो रहा है।
  • राम ने रावण को मारा।
  • ममता ने कुत्ते को रोटी खिलाई।
  • इनमे से कोई नहीं।

उत्तर: ममता ने कुत्ते को रोटी खिलाई।

प्रश्न 180. कौन-सा संयुक्त क्रिया का भेद नहीं है?

  • अवकाशबोधक
  • निश्चयबोधक
  • नामबोधक
  • नित्यताबोधक

उत्तर: नित्यताबोधक