UP GK (General Knowledge) Question Answer in Hindi

UP GK अधिकतर उन सभी exams में पूछ ही लिया जाता है जो vacancy केवल Uttar Pradesh के लिए आयी हो जैसे की UP Police, entrance exams, etc. यदि आप किसी भी competitive exam की तैयारी करते है तो आपको अच्छे से इसके बारे में पता होगा।

जैसा की आपको पता है की आज कल लगभग सभी colleges और universites का entrance exam देना पड़ता है, उन exam के question paper में Uttar Pradesh General Knowledge Questions जरूर पूछ लेते है, यदि आप भी ऐसे किसी exam की तैयारी करते है तो यह post आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है.

इस post में लगभग 350+ से अधिक Uttar Pradesh GK Question Answer को लिखा गया है, तो आप यहाँ से भी अपने किसी भी exam की तयारी कर सकते है. साथ ही साथ यह post आपको Uttar Pradesh राज्य के बारे में अधिक जानकारी केवल कुछ ही शब्दों में प्रदान करेगा।

GK Topics:

Note: यदि आपको इस post में या किसी और post में यदि कोई प्रश्न – उत्तर गलत लिखा हुआ है या button पर click करने पर उत्तर नहीं दिख रहा है तो हमे उसी post पर प्रश्न संख्या (Question Number) के साथ comment करके बताएं।

प्रश्न 1. उ.प्र. को कुल कितने पारिस्थितिकीय क्षेत्रों में बाँटा गया है?

  • 38
  • 35
  • 20
  • 14

उत्तर: 20

प्रश्न 2. प्रदेश में वायु मृदा अपरदन से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र है-

  • पश्चिमी क्षेत्र
  • पूर्वी क्षेत्र
  • उत्तरी क्षेत्र
  • दक्षिणी क्षेत्र

उत्तर: पश्चिमी क्षेत्र

प्रश्न 3. उत्तर प्रदेश अग्रणी उत्पादक है-

  •  गेहूँ, गन्ना,आलू का
  •  गेहूँ, आलू, मूँगफली का
  •  आलू, गन्ना, चावल का
  •  गन्ना, कपास, आलू का

उत्तर: गेहूँ, गन्ना, आलू का

प्रश्न 4. उ.प्र. की सबसे महत्वपूर्ण नकदी फसल है-

  • आलू
  • गन्ना
  • गेहूँ
  • दलहन

उत्तर: गन्ना

प्रश्न 5. लाल मिट्टियाँ पायी जाती हैं-

  • आगरा-मथुरा में
  • एटा-मैनपुरी में
  • सीतापुर-बाराबंकी में
  • मिर्जापुर-झाँसी में

उत्तर: मिर्जापुर-झाँसी में

प्रश्न 6. उ.प्र. निम्न में से किन फसलों का देश में सबसे बड़ा उत्पादक है?

1.आलू

2. चावल

3. गन्ना

4. तम्बाकू

सही उत्तर का चयन कीजिए-

  • 1 एवं 2
  • 2 एवं 3
  • 3 एवं 4
  • 1 एवं 3

उत्तर: 1 एवं 3

प्रश्न 7. उ.प्र. की प्रमुख वाणिज्य फसल है-

  • कपास
  • जूट
  • गन्ना
  • तिलहन

उत्तर: गन्ना

प्रश्न 8. राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के कितने भाग पर वन होना चाहिए?

  • 1/4 भाग
  • 1/2 भाग
  • 1/ 5 भाग
  • 1/3 भाग

उत्तर: 1/3 भाग

प्रश्न 9. प्रदेश में सर्वप्रथम किस पक्षी विहार की स्थापना की गयी?

  • सांडी पक्षी विहार
  • नवाबगंज पक्षी विहार
  • समान पक्षी विहार
  • सूरसरोवर पक्षी विहार

उत्तर: नवाबगंज पक्षी विहार

प्रश्न 10. निम्न में से कौन-सा वृक्ष, जो कभी सामाजिक वानिकी में लोकप्रिय था, अब एक पारिस्थितिक आतंकवादी माना जाता है?

  • बबूल
  • अमलतास
  • नीम
  • यूकेलिप्टस

उत्तर: यूकेलिप्टस