UP GK (General Knowledge) Question Answer in Hindi

प्रश्न 31. वह प्राचीन स्थल जहाँ साठ हजार मुनियों की सभा में सम्पूर्ण महाभारत का वाचन किया गया था?

  • अहिच्छत्र
  • हस्तिनापुर
  • काम्पिल्य
  • नैमिषारण्य

उत्तर: नैमिषारण्य

प्रश्न 32. महर्षि वाल्मीकि आश्रम स्थापित है-

  • श्रावस्ती में
  • बिठूर में
  • काल्पी में
  • इनमें कहीं नहीं

उत्तर: बिठूर में

प्रश्न 33. निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व धरोहर स्थल नहीं है?

  • आगरा का किला
  • फतेहपुर सीकरी
  • ताजमहल
  • अकबर का मकबरा

उत्तर: अकबर का मकबरा

प्रश्न 34. निम्न में कौन नहीं सुमेलित है?

  • गंगा      –  वाराणसी
  • गोमती   –  लखनऊ
  • कोसी    –  गोरखपुर
  • सरयू     –  अयोध्या

उत्तर: कोसी    –  गोरखपुर

प्रश्न 35. निम्न में कौन सही सुमेलित नहीं हैं?

  • कबीरपंथियों का पवित्र तीर्थ स्थल-मगहर
  • भगवान बुद्ध का निर्वाण स्थल-कुशीनगर
  • सूफी सन्त हाजी वारिस अली शाह की मजार-देवा शरीफ
  • अट्ठासी हजार ऋषियों की तपस्थली-संकिसा

उत्तर: अट्ठासी हजार ऋषियों की तपस्थली-संकिसा

प्रश्न 36. हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक ‘सुलहकुल उत्सव’ का आयोजन किया जाता है-

  • आगरा में
  • अलीगढ़ में
  • इटावा में
  • बाराबंकी में

उत्तर: आगरा में

प्रश्न 37. उ.प्र. में सीमान्त कृषक किसे कहा गया है?

  • 1 एकड़ से कम भूमि वालों को
  • 1 हेक्टेयर से कम भूमि वालों को
  • 2 हेक्टेयर से कम भूमि वालों को
  • 2.5 हेक्टेयर से कम भूमि वालों को

उत्तर: 1 हेक्टेयर से कम भूमि वालों को

प्रश्न 38. निम्न में से कौन-सा फसल चक्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?

  • धान-मक्का-गेहूँ
  • मक्का-आलू-गेहूँ
  • मक्का-तोरिया-गेंहूँ
  • कपास-गेहूँ-मूँग

उत्तर: धान-मक्का-गेहूँ

प्रश्न 39. आँवले का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला है-

  • जौनपुर
  • प्रतापगढ़
  • रायबरेली
  • सुल्तानपुर

उत्तर: प्रतापगढ़

प्रश्न 40. उत्तर प्रदेश में किसान बही योजना लागू की गई थी-

  • 1970 में
  • 1975 में
  • 1990 में
  • 1992 में

उत्तर: 1992 में