History GK in Hindi (History Question Answers)

History GK in Hindi बहुत से प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जाता है और साथ में ही यह अपने सामान्य ज्ञान को एक अलग स्तर पर ले जाने के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है. इस पोस्ट में हमने लगभग 350+ से अधिक प्रश्न उत्तर को है. सभी प्रश्न के 4 विकल्प दिए गए है और साथ में उसका उत्तर भी जिससे को आप अपने अभ्यास को भी जारी रख सकते है.

लगभग सभी किताबों में कुछ सीमा होती है जैसे की प्रश्न के साथ ही उत्तर लिखा होता है इसलिए पूरी तरह से इसका अभ्यास नहीं हो पाता है परन्तु इस website पर सभी प्रश्न उत्तर को quiz के रूप में दिया गया है जिससे की आप अधिक सरलता से अभ्यास कर सकते है.

History GK in Hindi में हमने बहुत से अलग अलग प्राचीन भारत के विषय के बारे में लिखा है जिससे आप आसानी भारत के पुरे इतिहास के जानकारी ले सकते है – इस page में हमने भारत इतिहास के बहुत से विषयों के बारे में लिखा है जैसे की हड्डपा/सिंधु सभ्यता, वैदिक संस्कृति, धार्मिक योगदान, मौर्य मौर्य काल, संगम काल, गुप्त काल, प्राचीन भारत, और भी बहुत कुछ.

GK Topics:

Note: यदि आपको इस post में या किसी और post में यदि कोई प्रश्न – उत्तर गलत लिखा हुआ है या button पर click करने पर उत्तर नहीं दिख रहा है तो हमे उसी post पर प्रश्न संख्या (Question Number) के साथ comment करके बताएं।

प्रश्न 1. हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता – प्राप्त काल है

  • 2800 ई. पू.-2000 ई.पू
  • 2500 ई. पू -1750 ई. पू
  • 3500 ई. पू -1800 ई. पू
  • निश्चित नहीं हो सका है

उत्तर: 2500 ई.पू.-1750 ई.पू.

प्रश्न 2. किस पशु के अवशेष सिन्धु घाटी सभ्यता मे प्राप्त नहीं हुए हैं ?

  • शेर
  • घोड़ा
  • गाय
  • हाथी

उत्तर: हाथी

प्रश्न 3. बोधगया स्थित है

  • पश्चिम बंगाल
  • ओडिशा
  • बिहार
  • असम

उत्तर: बिहार

प्रश्न 4. किस सिख गुरु ने गुरु नानक की जीवनी लिखी थी ?

  • गुरु अंगद देव ने
  • गुरु अमरदास ने
  • गुरु रामदास ने
  • गुरु अर्जुन देव ने

उत्तर: गुरु अंगद देव ने

प्रश्न 5. उपनिषद काल के राजा अश्वपति शासक थे –

  • काशी के
  • केकय के
  • पांचाल के
  • विदेह के

उत्तर: केकय के

प्रश्न 6. नंद वंश का संथापक कौन था ?

  • महापद्यनन्द
  • कालाशोक
  • घननंद
  • नागार्जुन

उत्तर: महापद्यनन्द

प्रश्न 7. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया था ?

  • बोधगया
  • लुम्बिनी
  • सारनाथ
  • कुशीनगर

उत्तर: सारनाथ

प्रश्न 8. गौतम बुद्ध का गुरु कौन था ?

  • पाणिनि
  • आलार कलाम
  • कपिल
  • पंतजलि

उत्तर: आलार कलाम

प्रश्न 9. साँची किस कला व मूर्तिकला का निरूपण करता है ?

  • जैन
  • बौद्ध
  • मुस्लिम
  • ईसाइ

उत्तर: बौद्ध

प्रश्न 10. कलिंग नरेश खारवेल किस वंश से सम्बंधित था ?

  • चेदि
  • कदम्ब
  • हर्यक
  • कलिंग

उत्तर: चेदि