Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 131. निम्नलिखित में से कौन-से राष्ट्रपति पूर्व में केन्द्रीय गृहमंत्री थे?

  • वी.वी. गिरि
  • ज्ञानी जैल सिंह
  • डॉ. जाकिर हुसैन
  • आर. वेंकट रमन

उत्तर: ज्ञानी जैल सिंह

प्रश्न 132. भारत के पूर्व राष्ट्रपतियों में निम्नलिखित में से कौन बिहार का राज्यपाल रह चुका था?

  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद
  • डॉ. शंकर दयाल शर्मा
  • डॉ. जाकिर हुसैन
  • वी. वी. गिरि

उत्तर: डॉ. जाकिर हुसैन

प्रश्न 133. जब कोई विधेयक संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित कर दिया गया है, तो निम्नलिखित में से किसको उस विधेयक पर अनुमति रोकने का अधिकार प्राप्त है?

  • राष्ट्रपति को
  • प्रधानमंत्री को
  • लोक सभा के अध्यक्ष को
  • राज्य सभा के सभापति को

उत्तर: राष्ट्रपति को

प्रश्न 134. भारत के राष्ट्रपति ने जिस एक मामले में अपने पाकेट वीटो की शक्ति का प्रयोग किया वह था-

  • हिन्दू कोड बिल
  • पेप्सू विनियोग विधेयक
  • भारतीय डाक घर (संशोधन) विधेयक
  • दहेज प्रतिषेध विधेयक

उत्तर: भारतीय डाक घर (संशोधन) विधेयक

प्रश्न 135. निम्न में से कौन सही है?

  • सामाजिक समानता संविधान में प्रत्याभूत नहीं है।
  • देश में सामाजिक समानता पहले से ही विद्यमान थी।
  • सामाजिक समानता संविधान में प्रत्याभूत है।
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं।

उत्तर: सामाजिक समानता संविधान में प्रत्याभूत है।

प्रश्न 136. निम्नलिखित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने धारणा प्रस्तुत की कि ‘उद्देशिका संविधान का भाग है’?

  • यूनियन ऑफ इंडिया बनाम डॉ. कोहली
  • बनारसी दास बनाम स्टेट ऑफ यू.पी.
  • बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इंडिया
  • मलक सिंह बनाम स्टेट ऑफ पंजाब

उत्तर: बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इंडिया

प्रश्न 137. भारत की संघात्मक व्यवस्था निम्नलिखित में से किस देश से सम्बन्धित है-

  • कनाडा
  • यूनाइटेड किंगडम
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
  • आयरलैण्ड

उत्तर: कनाडा

प्रश्न 138. भाषा के आधार पर राज्यों के गठन हेतु राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना कब की गई थी?

  • 1856
  • 1953
  • 1957
  • 1960

उत्तर: 1953

प्रश्न 139. भारत के संविधान के उद्देश्यों में से एक के रूप में ‘आर्थिक न्याय’ का किसमें उपबंध किया गया है?

  • उद्देशिका और मूल अधिकार
  • उद्देशिका और राज्य की नीति के निदेशक तत्व
  • मूल अधिकार और राज्य की नीति के निदेशक तत्व
  • उपर्युक्त में से किसी में नहीं

उत्तर: उद्देशिका और राज्य की नीति के निदेशक तत्व

प्रश्न 140. निम्नलिखित शब्दों में से कौन सा शब्द सन् 1975 में भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सम्मिलित नहीं था?

  • बन्धुत्व
  • सम्प्रभु
  • समानता
  • अखण्डता

उत्तर: अखण्डता