Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 411. उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत का अध्यक्ष निर्वाचित होता है :

1. प्रत्यक्ष रूप से उन व्यक्तियों द्वारा जिनके नाम क्षेत्र पंचायतों की निर्वाचन सूचियों में सम्मिलित हैं।

2. जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा अपनों में से ही।

3. जिला पंचायत के अ.सू. जाति/अ.सू. जनजाति सदस्यों द्वारा अपनों में से ही, यदि उनके लिए सुरक्षित है।

4. जिला पंचायत के पिछड़ी जाति के सदस्यों द्वारा अपनों में से ही, यदि उनके लिए सुरक्षित है।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

  •  केवल 1
  •  केवल 2
  •  1,3 और 4  
  • 2,3 और 4

उत्तर:केवल 2

प्रश्न 412. भारत में पंचायती राज प्रणाली का सर्वप्रथम शुभारम्भ कब और कहाँ हुआ था?

  • 5 जुलाई 1957, फैजाबाद (उ.प्र.)
  • 2 अक्टूबर 1959, नागौर (राजस्थान)
  • 14 नवम्बर 1959 अहमदाबाद (गुजरात)
  • 3 दिसम्बर, 1960, भोपाल (म.प्र.)

उत्तर: 2 अक्टूबर 1959, नागौर (राजस्थान)

प्रश्न 413. पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम, 1996 के अंतर्गत समाविष्ट क्षेत्रों में ग्राम सभा की क्या भूमिका/शक्ति है?

1. ग्राम सभा के पास अनुसूचित क्षेत्रों में भूमि का हस्तांतरण रोकने की शक्ति होती है।

2. ग्राम सभा के पास लघु वनोपज का स्वामित्व होता है।

3. अनुसूचित क्षेत्रों में किसी भी खनिज के लिए खनन का पट्टा अथवा पूर्वेक्षण लाइसेंस प्रदान करने हेतु ग्राम सभा की अनुशंसा आवश्यक है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  • केवल 1
  • केवल 1 और 2
  • केवल 2 और 3
  • 1,2 और 3

उत्तर: केवल 1 और 2

प्रश्न 414. पंचायती राज से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही नहीं है?

  • पंचायत व्यवस्था भारतीय ग्रामीण जीवन का युगों से एक अभिन्न अंग रहा है।
  • 73 वाँ संशोधन 15 अगस्त 1993 से प्रभावी हुआ।
  • यह एक त्रिस्तरीय जैविकीय रूप में जुड़ी संरचना है।
  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 243 G उसके महत्त्व को बढ़ाता है।

उत्तर: 73 वाँ संशोधन 15 अगस्त 1993 से प्रभावी हुआ।

प्रश्न 415. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : भारत में महानगर योजना समिति

1. भारतीय संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत गठित होती है।

2. उस महानगरीय क्षेत्र के लिए विकास योजना प्रारूप तैयार करती है।

3. उस महानगरीय क्षेत्र में सरकार की प्रायोजित योजनाओं को लागू करने का पूर्ण दायित्व पूरा करती है। उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  • केवल 1 और 2
  • केवल 2
  • केवल 1 और 3
  • 1,2 और 3

उत्तर: केवल 1 और 2

प्रश्न 416. संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

  • नगर पालिका से
  • पंचायती राज से
  • केंद्र-राज्य संबंध से
  • भ्रष्टाचार निवारण से

उत्तर: पंचायती राज से

प्रश्न 417. C.D.P. और NES के पुनर्गठन के लिए 1957 में N.D.C. द्वारा स्थापित समिति का नाम बताएं, जिसने ग्रामीण स्थानीय सरकार की त्रिस्तरीय प्रणाली का सुझाव दिया था-

  • बलवंत राय मेहता समिति
  • अशोक मेहता समिति
  • प्रजातान्त्रिक विकेन्द्रीकरण पर महाराष्ट्र समिति
  • ग्राम-नगर सम्बन्ध समिति

उत्तर: बलवंत राय मेहता समिति

प्रश्न 418. भारत में प्रत्येक पंचायत का कार्यकाल किस दिनांक से पाँच वर्ष का होता है?

  • अपने प्रथम अधिवेशन के लिए निर्धारित तिथि से
  • चुनाव की अधिघोषणा की तिथि से
  • चुनाव परिणामों की घोषणा की तिथि से
  • सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण की तिथि से

उत्तर: अपने प्रथम अधिवेशन के लिए निर्धारित तिथि से

प्रश्न 419. पंचायती राज व्यवस्था का मूल उद्देश्य क्या सुनिश्चित करना है?

1. विकास में जन-भागीदारी

2. राजनीतिक जवाबदेही

3. लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण

4. वित्तीय संग्रहण ( फाइनेंशियल मोबिलाइजेशन )

  • केवल 1,2 और 3
  • केवल 2 और 4
  • केवल 1 और 3
  • 1, 2, 3 और 4

उत्तर: केवल 1 और 3

प्रश्न 420. भारतीय संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में पंचायतों के लिए कुल कितने विषय निर्धारित किए गए है?

  • 27
  • 28
  • 29
  • 30

उत्तर: 29