Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 141. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • संयुक्त राज्य अमेरिका में सरकार की संघीय प्रणाली है
  • भारत में सरकार की संघीय और एकात्म दोनों प्रकार की प्रणाली है।
  • फ्रांस में सरकार की संघीय प्रणाली है
  • पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की नियुक्ति वहाँ की जनता के द्वारा होती है।

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका में सरकार की संघीय प्रणाली है

प्रश्न 142. भारत में राजनैतिक सत्ता का प्रमुख स्तोत कौन है?

  • जनता
  • संविधान
  • संसद
  • राष्ट्रपति

उत्तर: जनता

प्रश्न 143. नीचे दिए गए राज्यों को भारत संघ के संपूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त होने का सही कालानुक्रम कौन सा है?

  • सिक्किम – अरुणाचल प्रदेश – नगालैंड – हरियाणा
  • नगालैंड – हरियाणा – सिक्किम – अरुणाचल प्रदेश
  • सिक्किम – हरियाणा – नगालैंड – अरुणाचल प्रदेश
  • नगालैंड – अरुणाचल प्रदेश – सिक्किम – हरियाणा

उत्तर: नगालैंड – हरियाणा – सिक्किम – अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न 144. भारत के संदर्भ में, संसदीय शासन-प्रणाली में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सिद्धांत संस्थागत रूप में निहित है/हैं? 1. मंत्रिमंडल के सदस्य संसद के सदस्य होते हैं। 2. जब तक मंत्रियों को संसद का विश्वास प्राप्त रहता है तब तक ही वे अपने पद पर बने रहते हैं। 3. राज्य का अध्यक्ष ही मंत्रिमंडल का अध्यक्ष होता है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  • केवल 1 और 2
  • केवल 3
  • केवल 2 और 3
  • 1,2 और 3

उत्तर: केवल 1 और 2

प्रश्न 145. भारत में संसदीय प्रणाली की सरकार है, क्योंकि-

  • लोक सभा जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होती है
  • संसद, संविधान का संशोधन कर सकती है
  • राज्य सभा को भंग नहीं किया जा सकता
  • मंत्रिपरिषद्, लोक सभा के प्रति उत्तरदायी है

उत्तर: मंत्रिपरिषद्, लोक सभा के प्रति उत्तरदायी है

प्रश्न 146. नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2015 के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन भारतीय कार्डधारक प्रवासी नागरिक के रूप में पंजीकृत होने के लिए अर्ह नहीं है?

  • एक अवयस्क बच्चा जिसके अभिभावक भारतीय नागरिक हैं।
  • भारतीय नागरिक की विदेशी मूल की पत्नी।
  • वे भारतीय जो विभाजन के उपरांत पाकिस्तान प्रवासी हो गए।
  • एक व्यक्ति का परपोता/परपोती जो दूसरे देश का नागरिक है किन्तु जिसके पितामह/पितामही, मातामह/मातामही संविधान लागू होने के समय भारतीय नागरिक थे।

उत्तर: वे भारतीय जो विभाजन के उपरांत पाकिस्तान प्रवासी हो गए।

प्रश्न 147. निम्नलिखित में से कौन सा कथन नए राज्यों के निर्माण के बारे में सही नहीं है?

  • संसद विधि द्वारा एक नए राज्य का निर्माण कर सकती है।
  • इस प्रकार की विधि में संविधान की पहली अनुसूची और चौथी अनुसूची के संशोधन का प्रावधान होगा।
  • इस प्रकार की विधि को अनुच्छेद 368 के प्रयोजनों के लिए संविधान का संशोधन समझा जाएगा।
  • इस प्रयोजन के लिए विधेयक संसद में तब तक पुरःस्थापित नहीं किया जा सकता, जब तक इसे उस राज्य के विधान मंडल को निर्दिष्ट नहीं कर दिया गया है, जिसके क्षेत्र, सीमाओं या नाम पर इसका प्रभाव पड़ता है।

उत्तर: इस प्रकार की विधि को अनुच्छेद 368 के प्रयोजनों के लिए संविधान का संशोधन समझा जाएगा।

प्रश्न 148. निम्नलिखित में से कौन एक नए राज्यों के निर्माण के लिए संवैधानिक उपबंध नहीं है?

  • किसी राज्य का क्षेत्र बढ़ाकर
  • किसी राज्य का क्षेत्र घटाकर
  • किसी राज्य का नाम परिवर्तन कर
  • एक राज्य संघ राज्य क्षेत्र शामिल कर सकेगा

उत्तर: एक राज्य संघ राज्य क्षेत्र शामिल कर सकेगा

प्रश्न 149. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द भारत के संविधान की उद्देशिका में नहीं है?

  • समाजवादी
  • पंथनिरपेक्ष
  • प्रभुतासम्पत्न
  • लोक कल्याण

उत्तर: लोक कल्याण

प्रश्न 150. भारतीय संसदीय प्रणाली ब्रिटिश संसदीय प्रणाली से इस बात में भिन्न है कि भारत में-

  • वास्तविक और नाममात्र (Nominal) दोनों प्रकार की कार्यपालिका (Executive) है
  • सामूहिक उत्तरदायित्व (Collective Responsibility) की प्रणाली है
  • द्विसदनीय विधायिका (Legislature) है
  • न्यायिक पुनर्विलोकन (Judicial Review) की प्रणाली है

उत्तर: न्यायिक पुनर्विलोकन (Judicial Review) की प्रणाली है