Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 491. संसद की लोक लेखा समिति का प्रमुख कार्य है-

  • शासन के वित्तीय, लेखा एवं विनियम तथा कंट्रोलर व आडिटर जनरल की रिपोर्ट का परीक्षण
  • सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के उच्च पदों पर नियुक्ति करना
  • नीति के अनुसार वित्तीय प्रावधान का परीक्षण
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: शासन के वित्तीय, लेखा एवं विनियम तथा कंट्रोलर व आडिटर जनरल की रिपोर्ट का परीक्षण

प्रश्न 492. भारतीय संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष को कौन मनोनीत करता है?

  • लोक सभा का अध्यक्ष
  • प्रधानमंत्री
  • राष्ट्रपति
  • राज्य सभा के सभापति

उत्तर: लोक सभा का अध्यक्ष

प्रश्न 493. निम्नलिखित में से कौन सा एक व्यय भारत की संचित निधि पर भारित नहीं है?

  • भारत के मुख्य न्यायाधीश के वेतन और भत्ते
  • भारत के नियंत्रक-महालेखा परीक्षक के वेतन और भत्ते
  • भारत के प्रधानमंत्री के वेतन और भत्ते
  • संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के वेतन और भत्ते

उत्तर: भारत के प्रधानमंत्री के वेतन और भत्ते

प्रश्न 494. लोक सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?

  • विजय लक्ष्मी पंडित
  • सुचेता कृपलानी
  • तारकेश्वरी सिन्हा
  • मीरा कुमार

उत्तर: मीरा कुमार

प्रश्न 495. लोक सभा द्वारा पारित धन-विधेयक राज्य सभा द्वारा भी पारित मान लिया जायेगा, यदि राज्य सभा द्वारा उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती:

  • 10 दिनों तक
  • 14 दिनों तक
  • 15 दिनों तक
  • 16 दिनों तक

उत्तर: 14 दिनों तक

प्रश्न 496. निम्नलिखित कथनों में से उस एक को चुनिए, जो मंत्रिमंडल स्वरूप की सरकार के अंतर्निहित सिद्धांत को अभिव्यक्त करता है-

  • ऐसी सरकार के विरुद्ध आलोचना को कम-से-कम करने की व्यवस्था, जिसके उत्तरदायित्व जटिल हैं तथा उन्हें सभी के संतोष के लिए निष्पादित करना कठिन है।
  • ऐसी सरकार के कामकाज में तेजी लाने की क्रियाविधि, जिसके उत्तरदायित्व दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।
  • सरकार के जनता के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करने के लिए संसदीय लोकतंत्र की एक क्रियाविधि।
  • उस शासनाध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने का एक साधन जिसका जनता पर नियंत्रण ह्ञासोन्मुख दशा में है।

उत्तर: सरकार के जनता के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करने के लिए संसदीय लोकतंत्र की एक क्रियाविधि।

प्रश्न 497. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. लोक सभा अथवा राज्य की विधान सभा के निर्वाचन में, जीतने वाले उम्मीद्वार को निर्वांचित घोषित किए जाने के लिए, किए गए मतदान का कम-से-कम 50 प्रतिशत पाना अनिवार्य है।

2. भारत के संविधान में अधिकथित उपबंधों के अनुसार, लोक सभा में अध्यक्ष का पद बहुमत वाले दल को जाता है तथा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • केवल 1 और 2
  • न तो 1 और न ही 2

उत्तर: न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 498. निम्नलिखित राज्य-युग्मों में से किसे राज्यसभा में समान प्रतिनिधित्व प्राप्त है –

  • आंध्र प्रदेश तथा गुजरात
  • आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु
  • गुजरात तथा राजस्थान
  • महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु

उत्तर: आंध्र प्रदेश तथा गुजरात

प्रश्न 499. लोकसभा को, उसके कार्यकाल की समाप्ति के पूर्व ही भंग किया जा सकता है –

  • राष्ट्रपति द्वारा उसकी इच्छानुसार
  • अध्यक्ष (स्पीकर) द्वारा
  • राष्ट्रपति द्वारा मंत्रिपरिषद की सलाह पर
  • राष्ट्रपति द्वारा अध्यक्ष की सलाह पर

उत्तर: राष्ट्रपति द्वारा मंत्रिपरिषद की सलाह पर

प्रश्न 500. उत्तर प्रदेश के बाद लोकसभा में सर्वाधिक स्थानों का आवंटन किया गया-

  • आन्द्र प्रदेश
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र

उत्तर: महाराष्ट्र