Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 451. 2-जी स्पेक्ट्रम मुद्दे की जांच करने के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति में शामिल हैं?

  • दोनों सदनों से प्रत्येक 15 सदस्य।
  • 20 सदस्य लोक सभा से तथा 10 सदस्य राज्य सभा से।
  • 18 सदस्य लोक सभा से तथा 12 सदस्य राज्य सभा से।
  • 16 सदस्य लोक सभा से तथा 14 सदस्य राज्य सभा से।

उत्तर: 20 सदस्य लोक सभा से तथा 10 सदस्य राज्य सभा से।

प्रश्न 452. भारत में अविश्वास प्रस्ताव के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. भारत के संविधान में किसी अविश्वास प्रस्ताव का कोई उल्लेख नहीं है।

2. अविश्वास प्रस्ताव केवल लोक सभा में ही पुरःस्थापित किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

उत्तर: 1 और 2 दोनों

प्रश्न 453. कथन (A) : अनुच्छेद 368 के अन्तर्गत संसद संविधान के किसी भी भाग में संशोधन कर सकती है।
कारण (R) : संसद भारत की जनता द्वारा निर्वाचित उच्चतम विधायी संस्था है।

  • (A) तथा (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (A) तथा (R) दोनों सही है परन्तु (R), A का सही व्याख्या नहीं है।
  • (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
  • (A) गलत है परन्तु (R) सही है।

उत्तर: (A) तथा (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

प्रश्न 454. संसदीय स्वरूप के शासन का प्रमुख लाभ यह है कि-

  • कार्यपालिका और विधानमंडल दोनों स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं।
  • यह नीति की निरंतरता प्रदान करता है और यह अधिक दक्ष है।
  • कार्यपालिका, विधानमंडल के प्रति उत्तरदायी बना रहता है।
  • सरकार के अध्यक्ष को निर्वाचन के बिना नहीं बदला जा सकता।

उत्तर: कार्यपालिका, विधानमंडल के प्रति उत्तरदायी बना रहता है।

प्रश्न 455. राष्ट्र हित में भारत की संसद राज्य सूची के किसी भी विषय पर विधिक शक्ति प्राप्त कर लेती है यदि इसके लिए एक संकल्प –

  • लोक सभा द्वारा अपनी सम्पूर्ण सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए
  • लोक सभा द्वारा अपने सम्पूर्ण सदस्य संख्या के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिए जाए
  • राज्य सभा द्वारा अपनी सम्पूर्ण सदस्यों के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए
  • राज्य सभा द्वारा अपने उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए

उत्तर: राज्य सभा द्वारा अपने उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए

प्रश्न 456. भारत की संसद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन – सी संसदीय समिति इसकी संवीक्षा करती है और सदन को सूचित करती है कि जो विनियम, नियम, उप – नियम, उप – विधि आदि बनाने की शक्तियाँ संविधान द्वारा प्रदत्त हैं या सदन द्वारा प्रत्यायोजित हैं, उनका कार्यपालिका द्वारा इन प्रत्यायोजनों ( डेलिगेशन ) की परिधि के भीतर उचित प्रयोग हो रहा है?

  • सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति
  • अधीनस्थ विधान संबंधी समिति
  • नियम समिति
  • कार्य सलाहकार (बिजनेस एडवाइजरी) समिति

उत्तर: अधीनस्थ विधान संबंधी समिति

प्रश्न 457. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. शिक्षा का अधिकार ( आर.टी.ई. ) अधिनियम के अनुसार, किसी राज्य में शिक्षक के रूप में नियुक्त होने हेतु अर्ह होने के लिए किसी व्यक्ति में संबंधित राज्य अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता का होना आवश्यक है।

2. आर.टी.ई. अधिनियम के अनुसार, प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षण हेतु किसी अभ्यर्थी के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिए गए अध्यापक अर्हता परीक्षण में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

3. भारत में 90 प्रतिशत से अधिक अध्यापक शिक्षा संस्थान प्रत्यक्ष रूप से राज्य सरकारों के अधीन हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा/से सही है/हैं?

  • 1 और 2
  • केवल 2
  • 1 और 3
  • केवल 3

उत्तर:केवल 2

प्रश्न 458. भारत में संघीय व्यवस्था से सम्बन्धित निम्न कथनों में से कौन सा सही है?

1. संविधान शासन की मूल संरचना के लिए एक संघीय व्यवस्था की प्रस्तावना करता है।

2. एकात्मक झुकाव का उसमें सशक्त मिश्रण है।

3. दोनों संघ तथा राज्य विधायिकाएँ प्रभुता सम्पन्न हैं।

4. विधायी, वित्तीय तथा न्यायिक शक्तियाँ संघ तथा उसकी इकाईयों के मध्य विभाजित कर दी गई हैं।

  • केवल 1
  • केवल 1 तथा 2
  • केवल 1,2 तथा 3
  • सभी चारों

उत्तर: केवल 1 तथा 2

प्रश्न 459. संघ सरकार के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. कैबिनेट सचिव की सलाह पर प्रधानमंत्री द्वारा भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों का सृजन किया जाता है।, 2.हर एक मंत्रालय को प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी मंत्री को प्रदान किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा से सही है हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

उत्तर: केवल 2

प्रश्न 460. भारतीय संविधान के अन्तर्गत निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद संसद को राष्ट्रीय हित में राज्य सूची के विषय के सम्बन्ध में विधि बनाने की शक्ति प्रदान करता है?

  • अनुच्छेद-115
  • अनुच्छेद- 116
  • अनुच्छेद- 226
  • अनुच्छेद-249

उत्तर: अनुच्छेद – 249