Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 81. निम्नांकित में से किस प्रकार के प्राधिकार भारत के राष्ट्रपति को प्राप्त हैं?

1. वास्तविक और लोकप्रिय

2. औपचारिक (स्टिट्यूलर) और विधिक

3. राजनीतिक और नाममात्र

4. संवैधानिक और नाममात्र

नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये-

  • 1 और 3
  • 2 और 3
  • 1 और 4
  • 2 और 4

उत्तर: 2 और 4

प्रश्न 82. नीचे दो वक्तव्य दिए हैं-
कथन (A) : संघ की कार्यपालिक शक्तियाँ भारत के राष्ट्रपति में निहित हैं
कारण (R) : कार्यपालिका शक्तियाँ सरकार का व्यवसाय चलाने से सम्बन्धित हैं
उपर्युक्त के संदर्भ मे निम्न में से कौन सा एक सही है?

  • A तथा R दोनों सही हैं, तथा R,A की सही व्यख्या है।
  • A तथा R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्यख्या नहीं है।
  • A सही हैं, परन्तु R गलत है।
  • A गलत है परन्तु R सही है।

उत्तर: A तथा R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्यख्या नहीं है।

प्रश्न 83. कैबिनेट में सम्मिलित होते हैं-

  • सभी प्रकार के मंत्री
  • केवल कैबिनेट मंत्री
  • कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री
  • कैबिनेट, राज्य और उपमंत्री

उत्तर: कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री

प्रश्न 84. भारत के महान्यायवादी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. राष्ट्रपति किसी ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति करेगा, जो उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए अर्ह होगा। 2. महान्यायवादी इतना पारिश्रमिक प्राप्त करेगा, जो संसद अवधारित करे। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

  • केवल 1 सही है
  • केवल 2 सही है
  • 1 और 2 दोनों सही हैं
  • न तो 1, न ही 2

उत्तर: केवल 1 सही है

प्रश्न 85. किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान भारत के संविधान में नौवीं अनुसूची को पुरः स्थापित किया गया था?

  •  जवाहरलाल नेहरू
  •  लाल बहादुर शास्री
  •  इंदिरा गांधी  
  • मोरार जी देसाई

उत्तर: जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न 86. संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किस एक के अंतर्गत संघ की कार्यपालिका शक्तियां राष्ट्रपति में निहित हैं?

  • अनुच्छेद 51
  • अनुच्छेद 52
  • अनुच्छेद 53
  • अनुच्छेद 54

उत्तर: अनुच्छेद 53

प्रश्न 87. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस संशोधन द्वारा राष्ट्रपति को कोई भी मामला मंत्रिपरिषद द्वारा पुनर्विचार किए जाने के लिए वापस भेजने का अधिकार दिया गया है?

  • 30 वें
  • 40 वें
  • 42 वें
  • 44 वें

उत्तर: 44 वें

प्रश्न 88. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किसी बिल पर अपनी स्वीकृति रोक सकते हैं?

  • अनुच्छेद 63
  • अनुच्छेद 108
  • अनुच्छेद 109
  • अनुच्छेद 111

उत्तर: अनुच्छेद 111

प्रश्न 89. भारत के राष्ट्रपति की शक्तियों के बारे में निम्नांकित में से कौन एक सही नहीं है?

  • राष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय के परामर्श को स्वीकार करना चाहिए।
  • आपातकालीन शक्तियाँ
  • राज्यों में राष्ट्रपति शासन को आगे बढ़ाने की शक्ति
  • राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय के परामर्श को स्वीकार अथवा अस्वीकार कर सकता है।

उत्तर: राष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय के परामर्श को स्वीकार करना चाहिए।

प्रश्न 90. आपतकाल में किसी राज्य विधान सभा की अवधि बढ़ायी जा सकती है-

  • राष्ट्रपति द्वारा
  • संसद द्वारा
  • राज्य के राज्यपाल द्वारा
  • राज्य विधानमण्डल द्वारा

उत्तर: संसद द्वारा