Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 371. भारत में, राज्य पुनर्गठन आयोग की संस्तुति के आधार पर, राज्यों का पुनर्गठन किस वर्ष किया गया?

  • 1947
  • 1951
  • 1956
  • 1966

उत्तर: 1956

प्रश्न 372. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
संवैधानिक सरकार वह है :

1. जो राज्य की सत्ता के हित में व्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रभावकारी प्रतिबंध लगाती है।

2. जो व्यक्ति की स्वतंत्रता के हित में राज्य की सत्ता पर प्रभावकारी प्रतिबंध लगाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

उत्तर: केवल 2

प्रश्न 373. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक गलत है?

  • गोवा को 1987 में पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ
  • दीव, खम्भात की खाड़ी (Gulf of Khambhat) में एक टापू है
  • दमन और दीव को भारतीय संविधान को 56 वें संशोधन द्वारा गोवा से अलग किया गया।
  • दादरा और नगर हवेली 1954 तक फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन (Colonial Rule) के अन्तर्गत थे।

उत्तर: दादरा और नगर हवेली 1954 तक फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन (Colonial Rule) के अन्तर्गत थे।

प्रश्न 374. लिखित संविधान का प्रारंभ किस देश से हुआ?

  •  जापान
  •  भारत
  •  ब्रिटेन  
  • अमेरिका

उत्तर: अमेरिका

प्रश्न 375. संघीय क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व प्राप्त है-

  • लोक सभा में
  • राज्य सभा में
  • संसद के दोनों सदनों में
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: संसद के दोनों सदनों में

प्रश्न 376. भारत के संविधान की प्रस्तावना में कितने प्रकार का न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं भ्रातृत्व का उसी क्रम में उल्लेख किया गया है?

  • 3,5,2,1
  • 1,3,5,2
  • 2,5,3,1
  • 5,2,1,3

उत्तर: 3,5,2,1

प्रश्न 377. भारत के राष्ट्रपति चुने जाते हैं-

  • केवल राज्य सभा के सदस्यों द्वारा
  • केवल लोक सभा के सदस्यों द्वारा
  • केवल राज्यों के विधान सभाओं और लोकसभा के सदस्यों द्वारा
  • राज्य सभा, लोक सभा और राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा

उत्तर: राज्य सभा, लोक सभा और राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा

प्रश्न 378. जब केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने ( वर्ष 2002 में ) चुनावी सुधारों पर पर अध्यादेश में बिना किसी बदलाव के उसे राष्ट्रपति को वापस भेजा तब राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के कौन-से अनुच्छेद के अन्तर्गत उसे अपनी सहमति दी थी?

  • अनुच्छेद 121
  • अनुच्छेद 142
  • अनुच्छेद 123
  • अनुच्छेद 124

उत्तर: अनुच्छेद 123

प्रश्न 379. यदि भारत के राष्ट्रपति का पद रिक्त हो जाये ओर कोई उप-राष्ट्रपति भी न हो तब निम्न में से कौन कार्यवाहक राष्ट्रपति होगा?

  • राज्य सभा का उप सभापति
  • भारत का महान्यायवादी
  • लोक सभा का अध्यक्ष
  • सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

प्रश्न 380. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत भारत सरकार का दायित्व है कि वह वाह्य आक्रमण एवं आन्तरिक अशान्ति से राज्यों की रक्षा करे?

  • अनुच्छेद 355
  • अनुच्छेद 356
  • अनुच्छेद 352
  • अनुच्छेद 360

उत्तर: अनुच्छेद 352