Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 261. भारतीय संविधान की आठवीं सूची में मान्य सरकारी भाषाओं की संख्या है-

  • सोलह
  • सत्रह
  • बाईस
  • बीस

उत्तर: बाईस

प्रश्न 262. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 344 के तहत प्रथम ‘राजकीय भाषा आयोग’ का गठन हुआ था-

  • 1950 में के. एम. मुशी की अध्यक्षता में
  • 1955 में बी.जी. खेर की अध्यक्षता में
  • 1960 में एम.सी. छागला की अध्यक्षता में
  • 1965 में हुमायूँ कबीर की अध्यक्षता में

उत्तर: 1955 में बी.जी. खेर की अध्यक्षता में

प्रश्न 263. कौन सी भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं इ?

  • अंग्रेजी
  • संस्कृत
  • हिंदी
  • उर्दू

उत्तर: अंग्रेजी

प्रश्न 264. निम्नलिखित भाषाओं पर विचार कीजिए- 1. गुजराती 2. कन्नड़ 3. तेलुगू
उपर्युक्त में से किसको/किनको सरकार ने ‘ श्रेण्य (क्लासिकी ) भाषा/भाषाएं’ घोषित किया है?

  • केवल 1 और 2
  • केवल 3
  • केवल 2 और 3
  • 1,2 और 3

उत्तर: केवल 2 और 3

प्रश्न 265. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा बलूचिस्तान की है, किन्तु भाषा शास्त्रीय दृष्टि से द्रविड़ परिवार की है?

  • ब्राहुई
  • कुई
  • परजी मि.
  • पेंगों

उत्तर: ब्राहुई

प्रश्न 266. राज्य निर्वाचन आयोग के निम्न कार्यों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुये सही उत्तर का चयन कीजिए :

(1) राज्य की पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के चुनावों के लिए मतदाता सूचियों को तैयार करता है।
(2) राज्य की पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के लिए निर्वाचन करवाता है।
(3) राज्यपाल के निर्देशनों के अनुरूप पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के अतिरिक्त अन्य निकायों के लिए निर्वाचन करवाता है।
(4) भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गये मतदाता सूचियों को तैयार करने एवं निर्वाचन करवाने का कार्य करता है।

  • (1) और (2)
  • (3) और (4)
  • (1), (2) और (4)
  • केवल (4)

उत्तर:(1) और (2)

प्रश्न 267. जिस समिति ने लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण और पंचायत राज की सिफारिश की उसका सभापति कौन था?

  • के.एम. पन्निकर
  • एच. एन. कुंजरु
  • महात्मा गांधी
  • बलवंत राय मेहता

उत्तर: बलवंत राय मेहता

प्रश्न 268. संविधान के 73 वें और 74 वें संशोधन निम्न में से किनके सृजन के लिए उत्तरदायी है?

1. राज्य निर्वाचन आयोग

2. जिला निर्वाचन आयोग

3. राज्य वित्त आयोग

4. राज्य सम्पत्ति कर मूल्य निर्धारण

बोर्ड नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :

  • 1 एवं 2
  • 1,2 एवं 3
  • 2,3 एवं 4
  • सभी चारों

उत्तर: 1,2 एवं 3

प्रश्न 269. भारत के ‘ पंचायती राज व्यवस्था का वास्तुकार (शिल्पी )’ किसे कहा जाता है?

  • बी० आर० मेहता
  • जी०वी०के० राय
  • एल० एम० सिंघवी
  • आचार्य नरेंद्र देव

उत्तर: बी० आर० मेहता

प्रश्न 270. पंचायती राज व्यवस्था का मूल उद्देश्य क्या सुनिश्चित करना है?

1. विकास में जन-भागीदारी

2. राजनीतिक जवाबदेही

3. लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण 4. वित्तीय संग्रहण ( फाइनेंशियल मोबिलाइजेशन )
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  • केवल 1,2 और 3
  • केवल 2 और 4
  • केवल 1 और 3
  • 1, 2, 3 और 4

उत्तर: केवल 1 और 3