Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 421. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. किसी भी व्यक्ति के लिए पंचायत का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम निर्धारित आयु 25 वर्ष है।

2. पंचायत के समयपूर्व भंग होने के पश्चात पुनर्गठित पंचायत केवल अवशिष्ट समय के लिए ही जारी रहती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 न ही 2

उत्तर: केवल 2

प्रश्न 422. लोकसभा में राज्यवार सीटों का आबंटन सन् 1971 की जनगणना पर आधारित है। यह निर्धारण किस वर्ष तक यथावत् रहेगा ?

  • 2031
  • 2026
  • 2021
  • 2011

उत्तर: 2026

प्रश्न 423. निम्नलिखित में से कौन सा एक लोकसभा का सार्वधिक बड़ा ( क्षेत्रफल के अनुसार) निर्वाचन क्षेत्र है?

  • कांगड़ा
  • लद्दाख
  • कच्छ
  • भीलवाड़ा

उत्तर: लद्दाख

प्रश्न 424. निम्न क्रियाविधियों में से कौन-सी ऐसे धन विधेयक को अंगीकार करा लेगी जो एक बार लोकसभा द्वारा पारित किया जा चुका हो किन्तु राज्यसभा द्वारा संशोधित किया गया हो-

  • यह राष्ट्रपति को जायेगा
  • लोकसभा की बैठक में भाग लेने वाले तथा मत देने वाले सदस्यों के 21 3 बहुमत से पारित करना होगा
  • दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन बुलाया जायेगा
  • यह पारित समझा जायेगा यदि लोकसभा इसे दोबारा संशोधन को स्वीकार अथवा अस्वीकार करते हुए पास कर दे

उत्तर: यह पारित समझा जायेगा यदि लोकसभा इसे दोबारा संशोधन को स्वीकार अथवा अस्वीकार करते हुए पास कर दे

प्रश्न 425. निम्नलिखित विशेषाधिकारों में से कौन-से भारत के संविधान द्वारा राज्य सभा को प्रदत्त किए जाते हैं?

  • राज्य का वर्तमान राज्यक्षेत्र परिवर्तित करना और राज्य का नाम परिवर्तित करना
  • संसद को, राज्य सूची में नियम बनाने और एक अथवा एकाधिक अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन करने हेतु सशक्त बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित करना
  • राष्ट्रपति की निर्वाचन-प्रक्रिया में संशोधन करना और राष्ट्रपति की सेवानिवृत्ति के पश्चात उसकी पेंशन निर्धारित करना
  • चुनाव आयोग के क्रियाकलापों का निर्धारण करना और चुनाव आयुक्तों की संख्या निर्धारित करना।

उत्तर: संसद को, राज्य सूची में नियम बनाने और एक अथवा एकाधिक अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन करने हेतु सशक्त बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित करना

प्रश्न 426. राज्यसभा के सदस्य बनने हेतु अहर्ताओं के संदर्भ में निम्नलिखित अभिकथनों पर विचार कीजिए तथा उसके नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये- 1. उम्र कम-से-कम 30 वर्ष होना चाहिये, 2. जहाँ से अभ्यर्थी को निर्वाचित किया जाना है उस राज्य की मतदाता सूची में मतदाता के रूप में पंजीकृत होना चाहिए 3. राज्य के अंतर्गत लाभ का पद धारित नहीं होना चाहिए।

  • 1 एवं 2 सही हैं
  • 1 एवं 3 सही हैं
  • 2 एवं 3 सही हैं
  • 1,2 एवं 3 सही हैं

उत्तर: 1 एवं 2 सही हैं

प्रश्न 427. निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन राज्य सूची के विषय के संबंध में विधि बनाने की संसद की शक्ति के बारे में सही नहीं है?

  • राज्य सभा को घोषित करना होगा कि ऐसा करना राष्ट्रीय हित में है।
  • राज्य सभा को उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों में से कम से कम दोतिहाई सदस्यों द्वारा समर्थित संकल्प पारित करना होगा।
  • ऐसी विधि संपूर्ण भारत या उसके किसी भाग के लिए बनाई जा सकती है।
  • राज्य सूची में सम्मिलित विषय के संबंध में राष्ट्रीय हित में विधि केवल राज्य सभा बना सकती है।

उत्तर: राज्य सूची में सम्मिलित विषय के संबंध में राष्ट्रीय हित में विधि केवल राज्य सभा बना सकती है।

प्रश्न 428. स्पीकर के पद के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है?

  • वह राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त पद धारण करता है
  • यह आवश्यक नहीं कि अपने निर्वाचन के समय वह सदन का सदस्य हो, परन्तु उसे अपने निर्वाचन के बाद छः मास के भीतर सदन का सदस्य हो जाना पड़ेगा
  • यदि सामान्य अवधि से पूर्व सदन को भंग कर दिया जाए तो उसे अपना पद छोड़ना होगा
  • यदि वह त्यागपत्र देना चाहे तो उसे अपना त्यागपत्र उपाध्यक्ष को संबोधित करना होगा

उत्तर: यदि वह त्यागपत्र देना चाहे तो उसे अपना त्यागपत्र उपाध्यक्ष को संबोधित करना होगा

प्रश्न 429. निम्नलिखित में से कौन-सी विधियां भारत के लोक वित्त पर संसदीय नियंत्रण रखने के काम आती हैं?

1. संसद के सम्मुख वार्षिक वित्तीय विवरण का प्रस्तुत किया जाना

2. विनियोजन विधेयक के पारित होने के बाद ही भारत की संचित निधि से मुद्रा निकाल पाना

3. अनुपूरक अनुदानों तथा लेखानुदान का प्रावधान

4. संसदीय बजट कार्यालय द्वारा समष्टिगत आर्थिक पूर्वानुमानों तथा व्यय हेतु सरकार के कार्यक्रम का एक नियतकालिक अथवा कम-से-कम मध्यवर्षीय पुनरावलोकन

5. संसद में वित्त विधेयक का प्रस्तुत किया जाना निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए: कूट :

  • केवल 1,2,3 और 5
  • केवल 1,2 और 4
  • केवल 3,4 और 5
  • 1,2,3,4 और 5

उत्तर: केवल 1,2,3 और 5

प्रश्न 430. लेखानुमोदन और अंतरिम बजट के बीच क्या अंतर है?

1. स्थायी सरकार लेखानुमोदन के प्रावधान का प्रयोग करती है, जबकि कार्यवाहक सरकार अंतरिम बजट के प्रावधान का प्रयोग करती है।

2. लेखानुमोदन सरकार के बजट के व्यय पक्ष मात्र से संबद्ध होता है, जबकि अंतरिम बजट में व्यय आवर्ती दोनों सम्मिलित होते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

उत्तर: केवल 2