Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 531. अन्तर्राष्ट्रीय संधियों को भारत के किसी भाग अथवा सम्पूर्ण भारत में लागू करने के लिए संसद कोई भी कानून बना सकती है-

  • सभी राज्यों की सहमति से
  • बहुसंख्यक राज्यों की सहमति से
  • सम्बन्धित राज्यों की सहमति से
  • बिना किसी राज्य की सहमति से

उत्तर: बिना किसी राज्य की सहमति से

प्रश्न 532. निम्नलिखित में से कौन प्रथम जनजातीय लोक सभा अध्यक्ष थे?

  • जी. वी. मावलंकर
  • जी. एम. सी. बालयोगी
  • मनोहरी जोशी
  • पी. ए. संगमा

उत्तर: पी. ए. संगमा

प्रश्न 533. निम्नलिखित में से किस राज्य से राज्य सभा के लिए सबसे कम सदस्य निर्वाचित किए जाते हैं?

  •  झारखण्ड
  •  छत्तीसगढ़
  •  जम्मू-कश्मीर
  •  हिमाचल प्रदेश

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

प्रश्न 534. भारत के किस राज्य का लोकसभा व राज्यसभा में प्रतिनिधित्व सर्वाधिक है?

  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • आन्ध्र प्रदेश

उत्तर: उत्तर प्रदेश

प्रश्न 535. लोक सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन हैं?

  • विजय लक्ष्मी पंडित
  • सुचेता कृपलानी
  • तारकेश्वरी
  • मीरा कुमार

उत्तर: मीरा कुमार

प्रश्न 536. संसद में ‘ लेखा के लिए वोट’ आवश्यक होता है-

  • जब सरकार का व्यय राजस्व प्राप्तियों से अधिक होता है।
  • बड़े कार्यक्रमों की वित्त व्यवस्था हेतु जिस में बहुत अधिक मात्रा में धन की आवश्यकता है।
  • जब सामान्य बजट के समय सीमा के अन्दर पारित होने की आशा नहीं होती।
  • उपरोक्त में से कोई नहीं।

उत्तर: जब सामान्य बजट के समय सीमा के अन्दर पारित होने की आशा नहीं होती।

प्रश्न 537. बजट पर संसद के नियंत्रण के विषय में निम्नलिखित में से कौन सी बात सही नहीं है?

  • बजट के निर्माण में संसद का कोई हाथ नहीं होता
  • संसद को समेकित निधि पर प्रभारित व्यय को बढ़ाने की शक्ति प्राप्त है
  • संसद को राष्ट्रपति सिफारिश के बिना कोई कर आरोपित करने की शक्ति प्राप्त नहीं है
  • संसद को राष्ट्रपति की सिफारिश के बिना किसी कर में वृद्धि करने की शक्ति प्राप्त नहीं है

उत्तर: संसद को समेकित निधि पर प्रभारित व्यय को बढ़ाने की शक्ति प्राप्त है

प्रश्न 538. वित्त विधेयक को प्रस्तुत करने के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  • वित्त विधेयक राज्य सभा में प्रस्तुत होता है।
  • यह संसद के किसी भी सदन में प्रस्तुत किया जा सकता है।
  • यह लोक सभा में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता।
  • यह लोक सभा में प्रस्तुत किया जाता है।

उत्तर: यह लोक सभा में प्रस्तुत किया जाता है।

प्रश्न 539. भारतीय संसद में स्थगन प्रस्ताव लाने का क्या उद्देश्य है?

  • सार्वजनिक महत्त्व के निश्चित अत्यावश्यक मुद्दे पर बहस करने हेतु
  • विपक्षी सदस्यों के मंत्रियों से सूचना प्राप्त करने हेतु
  • किसी अनुदान की मांग में एक निश्चित मात्रा में कटौती करने हेतु
  • कुछ सदस्यों के हिंसक अथवा अनुचित व्यवहार पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही स्थगित करने हेतु

उत्तर: सार्वजनिक महत्त्व के निश्चित अत्यावश्यक मुद्दे पर बहस करने हेतु

प्रश्न 540. लोकसभा के लिए निर्वाचन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

  • निर्वाचन वयस्क मताधिकार के आधार पर होता है।
  • निर्वाचनों का संचालन निर्वाचन आयोग करता है।
  • निर्वाचनों के लिए मतदाताओं की सूची को राष्ट्रपति के निर्देशन और नियन्त्रण में तैयार किया जाता है।
  • निर्वाचन आयोग के अनुरोध पर राष्ट्रपति निर्वाचन आयोग को उसके कार्यों के निर्वहन के लिए आवश्यक कर्मचारी वृंद उपलब्ध कराते हैं।

उत्तर: निर्वाचनों के लिए मतदाताओं की सूची को राष्ट्रपति के निर्देशन और नियन्त्रण में तैयार किया जाता है।