Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 51. संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया क्योंकि :

  • कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतन्त्रता दिवस के रूप में मनाया था।
  • इस तिथि को 1942 में भारत छोड़ों आंदोलन प्रारम्भ किया गया था।
  • यह एक शुभ दिन था
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं।

उत्तर: कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतन्त्रता दिवस के रूप में मनाया था।

प्रश्न 52. भारतीय संविधान का प्रथम प्रारूप तैयार किया गया था-

  • बी. आर. अम्बेडकर द्वारा
  • बी. एन. राव द्वारा
  • के. संथानम द्वारा
  • के. एम. मुंशी द्वारा

उत्तर: बी. एन. राव द्वारा

प्रश्न 53. “अपनी राष्ट्रवादी प्रतिक्रिया में भारतीय संविधान के निर्माताओं में अल्पसंख्यकों के हितों तथा भावनाओं के महत्व को कम करके आंका है।” यह कथन है-

  • मोरिस जोन्स का
  • हार्डग्रेव जूनियर का
  • अलेक्जेन्ड्रोविच का
  • आइवर जेनिंग्स का

उत्तर: आइवर जेनिंग्स का

प्रश्न 53. निम्न शब्दों पर विचार करें। 1. समाजवादी 2. प्रजातांत्रिक 3. सार्वभौमिक 4. धर्मनिरपेक्ष सही शब्दों को विचारानुसार क्रम दीजिये।

  • 3, 1, 4 एवं 2
  • 3, 4, 1 एवं 2
  • 3, 4, 2 एवं 1
  • 3, 4, 2 एवं 2

उत्तर: 3, 1, 4 एवं 2

प्रश्न 54. संविधान के निम्नांकित में से किस प्रावधान के अंतर्गत भारतीय संसद को नया राज्य बनाने का अधिकार है?

  • अनुच्छेद 1
  • अनुच्छेद 2
  • अनुच्छेद 3
  • अनुच्छेद 4

उत्तर: अनुच्छेद 3

प्रश्न 55. निम्नलिखित शब्दों में से कौन से शब्द 42 वें संवैधानिक संशोधन द्वारा प्रस्तावना में जोड़े गए हैं?
I. समाजवाद
II. ग्राम स्वराज
III. पंथनिरपेक्षता
IV. संपूर्ण प्रभुत्व संपत्र
सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूटों के उपयोग से कीजिए : कूट :

  • I, II, III
  • I एवं III
  • I, II, IV
  • II, III, IV

उत्तर: I एवं III

प्रश्न 56.निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता भारतीय लोकतन्त्र की नहीं है?

  • एक संविधान संगत सरकार
  • लोकतांत्रिक सरकार
  • विधि का शासन
  • सत्तावादी सरकार

उत्तर: सत्तावादी सरकार

प्रश्न 57. शून्य काल संसदीय व्यवस्था किस देश की देन है?

  • भारत की
  • अमेरिका की
  • ब्रिटेन की
  • स्विट्जरलैण्ड की

उत्तर:भारत की

प्रश्न 58. भारत ने समवर्ती सूची की संकल्पना उद्धृत की है-

  • यू.एस.ए. के संविधान से
  • स्विट्जरलैंड के संविधान से
  • ऑस्ट्रेलिया के संविधान से
  • यू,एस.एस.आर. के संविधान से

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया के संविधान से

प्रश्न 59. निम्नलिखित शब्दों में से कौन सा शब्द सन् 1975 में भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सम्मिलित नहीं था?

  • बन्धुत्व
  • सम्प्रभु
  • समानता
  • अखण्डता

उत्तर: अखण्डता

प्रश्न 60. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सिलसिले में निम्नलिखित में कौन सा क्रम सही है?

  • गणतंत्र, जनवादी, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, सार्वभौम सत्ता-सम्पन्न
  • सार्वभौम सत्तासम्पन्न, समाजवादी, जनवादी, धर्मनिरपेक्ष, गणतंत्र
  • सार्वभौम सत्तासम्पन्न, जनवादी, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, गणतंत्र
  • सार्वभौम सत्तासम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, जनवादी, गणतंत्र

उत्तर: सार्वभौम सत्तासम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, जनवादी, गणतंत्र