Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 211. श्री मोहम्मद हामिद अंसारी का व्यक्ति क्रम के अनुसार भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में क्रमांक है?

  • 10 वाँ
  • 11 वाँ
  • 12 वाँ
  • 13 वाँ

उत्तर: 12 वाँ

प्रश्न 212. निम्नलिखित में से कौन सा अधिकारिक दस्तावेज भारत से सम्बन्धित है?

  • हरितपत्र
  • श्वेतं पत्र
  • पीत पुस्तिका
  • नीली पुस्तिका

उत्तर: श्वेतं पत्र

प्रश्न 213. निम्नलिखित में से किसका भारत के संविधान में तो स्पष्ट उल्लेख नहीं है पर परिपाटी के रूप में पालन किया जाता है?

  • वित्त मंत्री निम्न सदन का सदस्य होना चाहिए
  • प्रधानमंत्री यदि निम्न सदन में बहुमत खो दे तो उसे त्यागपत्र दे देना चाहिए
  • मंत्रिपरिषद में भारत के सभी भागों का प्रतिनिधित्व हो
  • अमनी पदावधि की समाप्ति से पूर्व ही राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों के एक साथ पदत्याग करने पर संसद के निम्न सदन का अध्यक्ष राष्ट्रपति का कार्य वहन करे

उत्तर: प्रधानमंत्री यदि निम्न सदन में बहुमत खो दे तो उसे त्यागपत्र दे देना चाहिए

प्रश्न 214. भारत सरकार को कानूनी विषयों पर कौन परामर्श देता है?

  • अटॉर्नी जनरल
  • उच्चतम न्यायालय के मुख्य- न्यायाधीश
  • विधि आयोग के अध्यक्ष  
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: अटॉर्नी जनरल

प्रश्न 215. जब राष्ट्रपति मृत्यु, त्यागपत्र, पदच्युत या अन्य कारणों से अपने कर्त्तव्यों को नहीं निभा सकता है, तो उप-राष्ट्रपति कितने समय तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है?

  • 5 वर्ष
  • 11/2 वर्ष
  • 1 वर्ष
  • 6 माह

उत्तर: 6 माह

प्रश्न 216. निम्न में से किस राष्ट्रपति ने एक शक्ति का प्रयोग किया था जिसे संवैधानिक शब्दावली में ‘जेवी निषेधाधिकार’ कहा जाता है?

  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • बी.बी. गिरी
  • ज्ञानी जैल सिंह
  • डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

उत्तर: ज्ञानी जैल सिंह

प्रश्न 217. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा के निम्नलिखित में से कौन-से परिणामों का होना आवश्यक नही है? 1. राज्य विधान सभा का विघटन 2. राज्य के मंत्रिपरिषद का हटाया जाना 3. स्थानीय निकायों का विघटन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  • केवल 1 और 2
  • केवल 1 और 3
  • केवल 2 और 3
  • 1,2 और 3

उत्तर: केवल 1 और 3

प्रश्न 218. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रस्ताव भारत में मंत्रिपरिषद् रख सकती है?

  • अविश्वास प्रस्ताव
  • भर्त्सना प्रस्ताव
  • स्थगन प्रस्ताव
  • विश्वास प्रस्ताव

उत्तर: विश्वास प्रस्ताव

प्रश्न 219. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 78 में प्रावधान है दायित्वों का

  • (a) लोक सभाध्यक्ष के
  • राज्य सभा के सभापति के
  • भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के
  • प्रधानमंत्री के

उत्तर: प्रधानमंत्री के

प्रश्न 220. पार्लियामेण्ट ( संसद ) के किसी सदन के सदस्य न होने पर भी सदन की बैठक में कौन भाग ले सकता है?

  • भारत का मुख्य न्यायाधीश
  • भारत के अटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी)
  • मुख्य चुनाव आयुक्त
  • राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष

उत्तर: भारत के अटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी)