Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 431. निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. लोक-लेखा तथा सार्वजनिक उपक्रमों की समितियों से राज्यसभा के सदस्य संबंधित होते हैं जबकि प्राक्कलन समिति के लिए सदस्य केवल लोकसभा से ही लिए जाते हैं

2. संसदीय कार्य मंत्रालय कुल मिलाकर संसदीय कार्यों की मंत्रिमंडलीय समिति के निर्देशन में कार्य करता है

3. विभित्न मंत्रालयों में भारत सरकार द्वारा गठित समितियों के सदस्यों को लोकसभा अध्यक्ष नामित करता है। परिषदों, मंडलों तथा आयोगों के लिए संसदीय कार्यमंत्री संसद-सदस्यों को नामित करते हैं

इनमें से कौन से कथन असत्य हैं?

  • 1 और 2
  • 2 और 3
  • 1 और 3
  • 1,2 और 3

उत्तर: 2 और 3

प्रश्न 432. भारत के संदर्भ में, संसदीय शासन-प्रणाली में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सिद्धांत संस्थागत रूप में निहित है/हैं? (I.A.S. 2013)

1. मंत्रिमंडल के सदस्य संसद के सदस्य होते हैं।

2. जब तक मंत्रियों को संसद का विश्वास प्राप्त रहता है तब तक ही वे अपने पद पर बने रहते हैं।

3. राज्य का अध्यक्ष ही मंत्रिमंडल का अध्यक्ष होता है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  • केवल 1 और 2
  • केवल 3
  • केवल 2 और 3
  • 1,2 और 3

उत्तर: केवल 1 और 2

प्रश्न 433. संविधान का निम्न अनुच्छेदों में से कौन एक उपबंधित करता है कि मत बराबर होने की दशा में लोक सभा के अध्यक्ष का मत निर्णायक होगा और वह उसका प्रयोग करेगा?

  • अनुच्छेद 99
  • अनुच्छेद 103
  • अनुच्छेद 100
  • अनुच्छेद 102

उत्तर: अनुच्छेद 100

प्रश्न 434. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. लोक सभा में लम्बित कोई विधेयक उसके सत्रावसान पर व्यपगत ( लैप्स ) हो जाता है।

2.राज्य सभा में लम्बित कोई विधेयक, जिसे लोक सभा ने पारित नहीं किया है, लोक सभा के विघटन पर व्यपगत नहीं होगा

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो, 1 न ही 2

उत्तर: केवल 2

प्रश्न 435. संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के अन्तर्गत निधियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही है?

1. MPLADS निधियाँ टिकाऊ परिसंपत्तियों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, आदि की भौतिक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में ही प्रयुक्त हो सकती हैं।

2. प्रत्येक सांसद की निधि का एक निश्चित अंश अनुसूचित जाति/ जनजाति जनसंख्या के लाभार्थ प्रयुक्त होना आवश्यक है।

3. MPLADS निधियाँ वार्षिक आधार पर स्वीकृत की जाती हैं और अप्रयुक्त निधि को अगले वर्ष के लिए अग्रेनीत नहीं किया जा सकता।

4. कार्यान्वित हो रहे सभी कार्यों में से कम-से कम 10% कार्यों का जिला प्राधिकारी द्वारा प्रति वर्ष निरीक्षण अनिवार्य है।

नीचे दिए गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

  • केवल 1 और 2
  • केवल 3 और 4
  • केवल 1,2 और 3
  • केवल 1,2 और 4

उत्तर: केवल 1,2 और 4

प्रश्न 436. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. राज्य सभा का सभापति तथा उपसभापति उस सदन के सदस्य नहीं होते।

2. जबकि राष्ट्रपति के निर्वाचन में संसद के दोनों सदनों के मनोनीत सदस्यों को मतदान का कोई अधिकार नहीं होता, उनको उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में मतदान का अधिकार होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

उत्तर: केवल 2

प्रश्न 437. लोक सभा और राज्य सभा के बीच गतिरोध की किस स्थिति/किन स्थितियों में संसद की संयुक्त बैठक बुलाई जाती है?

1. साधारण विधि-निर्माण को पारित करने की स्थिति में

2. धन-विधेयक को पारित करने की स्थिति में

3. संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने की स्थिति में निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :

  • केवल 1
  • केवल 2 और 3
  • केवल 1 और 3
  • 1, 2 और 3

उत्तर: केवल 1

प्रश्न 438. निम्नलिखित कथनों का परीक्षण करें और नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुने-

(1) सम्पत्ति का अधिकार अब मूलभूत अधिकार नहीं है
(2) राज्य सभा एक वित्तीय बिल को रोक सकती है
(3) भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 42 वें संशोधन द्वारा धर्मनिरपेक्ष तथा लोकतांत्रिक बढ़ाया गया है
(4) संसद के दोनों सदनो में कोई विवाद लोकसभा अध्यक्ष की व्यवस्था द्वारा सुलझाया जा सकता है

  • 1 व 2
  • 1 व 3
  • 1 व 4
  • 2 व 3

उत्तर: 1 व 2

प्रश्न 439. संसद के दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन आयोजित होता है-

1. भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए

2. भारत के उप-राष्ट्रपति के लिए निर्वाचन के लिए

3. संविधान में संशोधन से संबंधित विधेयक को पारित करने के लिए

4. एक ऐसे विधेयक पर विचार करने और उसे पारित करने के लिए जिस पर दोनों सदनों में मतभेद हो

निम्नलिखित कूटों से अपना उत्तर चुने –

  • 1 एवं 4
  • 3 एवं 4
  • 1 एवं 2
  • केवल 4

उत्तर: केवल 4

प्रश्न 440. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. राज्य सभा में धन विधेयक को या तो अस्वीकार

2. करने या संशोधित करने की कोई शक्ति निहित नहीं है।

3. राज्य सभा अनुदानों की मांगों पर मतदान नहीं कर सकती है।

4. राज्य सभा में वार्षिक वित्तीय विवरण पर चर्चा नहीं हो सकती। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • केवल 1
  • केवल 1 और 2
  • केवल 2 और 3
  • 1,2 और 3

उत्तर: केवल 1 और 2