Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 281. भारत की सरकारी भाषा सम्बन्धी प्रावधान का संशोधन हो सकता है-

  • सामान्य बहुमत से
  • कम से कम 2/3 बहुमत से
  • कम से कम 3/4 बहुमत से
  • संशोधित नहीं किया जा सकता

उत्तर: कम से कम 2/3 बहुमत से

प्रश्न 282. संविधान के किस अनुच्छेद में यह व्यवस्था की गई है कि प्रत्येक राज्य शिक्षा के प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा की पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था करने का प्रयास करेगा?

  • अनुच्छेद 349
  • अनुच्छेद 350
  • अनुच्छेद 350 क
  • अनुच्छेद 351

उत्तर: अनुच्छेद 350 क

प्रश्न 283. पंचायतों के संदर्भ में निम्न में से कौन – सा कथन सही है/ हैं?

1. पचास प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।

2. ग्राम सभा एक निकाय है, जिसमें गांव के रहने वाले सभी लोग होते हैं। 3. मध्यवर्ती स्तर पर एक पंचायत होगी।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए कूट:

  •  केवल 1
  •  2 तथा 3
  •  1 तथा 2 दोनों  
  • केवल 3

उत्तर: केवल 3

प्रश्न 284. स्थानीय स्वशासन की सर्वोत्तम व्याख्या यह की जा सकती है, कि यह एक प्रयोग है-

  • संघवाद का
  • लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का
  • प्रशासकीय प्रत्यायोजन का
  • प्रत्यक्ष लोकतंत्र का

उत्तर: लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का

प्रश्न 285. पंचायत समिति के सदस्य-

  • जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं।
  • पंचायत के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं।
  • जिलाधिकारी द्वारा मनोनीत किये जाते हैं।
  • खुली प्रतियोगिता के आधार पर भर्ती किये जाते हैं।

उत्तर: जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं।

प्रश्न 286. भारत में स्थानीय शासन के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?

  • भारतीय संविधान के अनुसार परिसंघीय प्रणाली में स्थानीय शासन जैसी कोई स्वतंत्र कोटि नहीं है
  • स्थानीय निकायों के 30% स्थान स्त्रियों के लिए आरक्षित है
  • स्थानीय शासन के लिए वित्त का उपबंध एक आयोग करता है
  • स्थानीय निकायों के लिए निर्वाचन का निर्धारण एक आयोग करता है।

उत्तर: भारतीय संविधान के अनुसार परिसंघीय प्रणाली में स्थानीय शासन जैसी कोई स्वतंत्र कोटि नहीं है

प्रश्न 287. पंचायती राज एक व्यवस्था है -1 स्थानीय स्तर पर स्व-शासन की
2 जैव-सम्बन्धी के साथ त्रिस्तरीय अभिशासन की
3 लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण की
4 पदसोपानिक संरचना की
नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिये –

  • 1 और 2
  •  1 और 3
  •  1,2 और 3  
  • 2,3 और 4

उत्तर: 2,3 और 4

प्रश्न 288. पंचायती राज की 3-स्तरीय प्रणाली में आते हैं-

  • ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, ब्लॉक समिति
  • ग्राम पंचायत, ब्लॉक समिति, जिला परिषद
  • ब्लॉक समिति, जिला परिषद, पंचायत समिति
  • ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद।

उत्तर: ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद।

प्रश्न 289. पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के सम्बन्ध में भारतीय संविधान में किस वर्ष प्रावधान किया गया?

  • 1991
  • 1995
  • 2000
  • 1993

उत्तर: 1993

प्रश्न 290. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. भारत के संविधान के भाग 9 में पंचायतों से संबंधित उपबंध है और उसे संविधान ( 7.3 वां संशोधन ) अधिनियम, 1992 द्वारा अंतः स्थापित किया गया।

2. भारत के संविधान के भाग 9 A में नगरपालिकाओं से संबद्ध उपबंध हैं, तथा अनुच्छेद 243a के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए दो प्रकार की नगरपालिकाएं हो सकती हैं – नगरपालिका परिषद् और नगर निगम।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/है?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • दोनों 1 और 2
  • न ही 1 और न ही 2

उत्तर: केवल 1