Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 221. निम्नलिखित में से किसे संसद के दोनों सदनों में बोलने, अन्य कार्यवाहियों में सम्मिलित होने एवं किसी भी संसदीय कमेटी का सदस्य होने का अधिकार तो है, परन्तु उसे वोट देने का अधिकार नहीं है?

  • भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
  • भारत के प्रमुख चुनाव आयुक्त
  • भारत के वित्त आयोग के अध्यक्ष
  • भारत के अटार्नी जनरल

उत्तर: भारत के अटार्नी जनरल

प्रश्न 222. भारत का प्रधानमन्त्री मुख्य है-

  • राज्य सरकार का
  • केन्द्रीय सरकार का
  • राज्य तथा केन्द्रीय सरकार दोनों का
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: केन्द्रीय सरकार का

प्रश्न 223. प्रधानमंत्री को-

  • लोक सभा के द्वारा चुना जाता है
  • संसद के द्वारा चुना जाता है
  • राष्ट्रपति के द्वारा नियुक्त किया जाता है
  • लोक सभा में बहुमत प्राप्त पार्टी द्वारा नामित किया जाता है।

उत्तर: राष्ट्रपति के द्वारा नियुक्त किया जाता है

प्रश्न 224. अधोलिखित में से कौन सा वक्तव्य सही है? भारत का प्रधानमंत्री –

  • संसद के दोनों सदनों के सदस्यों में से अपने मंत्रियों का चयन करने के लिए स्वतंत्र है
  • इस विषय में भारत के राष्ट्रपति के साथ उचित परामर्श करके अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों का चयन कर सकता है
  • अपने मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में काम करने के लिए व्यक्तियों का चयन करने में पूर्णतः स्वविवेक का प्रयोग करता है
  • अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों का चयन करने में सीमित शक्तियाँ रखता है, क्योंकि स्वविवेक प्रयोग की शक्तियाँ भारत के राष्ट्रपति में निहित हैं

उत्तर: अपने मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में काम करने के लिए व्यक्तियों का चयन करने में पूर्णतः स्वविवेक का प्रयोग करता है

प्रश्न 225. भारत के संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किसके अनुसार प्रत्येक राज्य की कार्यपालिका शक्ति का इस प्रकार प्रयोग किया जाएगा जिससे संघ की कार्यपालिका शक्ति के प्रयोग में कोई अड़चन न हो या उस पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े?

  • अनुच्छेद 357
  • अनुच्छेद 258
  • अनच्छेद 355
  • अनच्छेद 356

उत्तर: अनुच्छेद 357

प्रश्न 226. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द/शब्दावली भारत के संविधान में उल्लिखित नहीं है?

  • वार्षिक वित्तीय विवरण
  • विनियोग विधेयक
  • बजट
  • भारत की संचित निधि

उत्तर: बजट

प्रश्न 227. भारतीय संविधान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति का यह कर्त्तव्य है कि वे निम्नलिखित में से किसको/किनको संसद के पटल पर रखवाए?

1. संघ वित्त आयोग की सिफारिशों को

2. लोक लेखा समिति के प्रतिवेदन को

3. नियंत्रक-महालेखा परीक्षक के प्रतिवेदन को

4. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के प्रतिवेदन को

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए:

  • केवल 1
  • केवल 1, 3 और 4
  • केवल 2 और 4
  • 1, 2, 3 और 4

उत्तर: केवल 1, 3 और 4

प्रश्न 228. भारतीय संविधान में केन्द्रीय सरकार की अधिशासी शक्तियों को किसमें निहित किया गया है?

  • भारत के राष्ट्रपति
  • केन्द्रीय मंत्रिमण्डल
  • भारत के प्रधानमंत्री
  • उक्त तीनों में

उत्तर: भारत के राष्ट्रपति

प्रश्न 229. भारत में राष्ट्रपति की मृत्यु, पदत्याग अथवा हटाये जाने पर पद में हुई रिक्त को भरने की समय सीमा क्या है?

  •  एक माह
  •  नौ माह
  •  तीन माह

उत्तर: छः माह

प्रश्न 230. राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियाँ निहित होती हैं-

  • राष्ट्रपति में
  • कैबिनेट में
  • व्यवस्थापिका में
  • उच्च सदन में

उत्तर: राष्ट्रपति में