Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 401. निम्नलिखित में से किन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में भारत के प्रधानमंत्री का पद एक बार से अधिक समयांतर के बाद, सुशोभित किया?

1. जवाहर लाल नेहरू 2. लाल बहादुर शास्त्री

2. गुलजारी लाल नंदा

4 . इंदिरा गांधी

3. अटल बिहारी वाजपेयी नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

  • 1,2 एवं 3 केवल
  • 1,3 एवं 4 केवल
  • 3, 4 एवं 5 केवल
  • 1, 2, 4 एवं 5 केवल

उत्तर: 3, 4 एवं 5 केवल

प्रश्न 402. नगर क्षेत्र को निर्धारित करने हेतु निम्नांकित निष्कर्षों में से कौन सा भारत की जनगणना के अनुसार सही नहीं है?

  • जो नगरपालिका अथवा नगर निगम अथवा छावनी बोर्ड अथवा अनुसूचित एरिया कमेटी के अन्तर्गत हो।
  • जिसकी जनसंख्या कम से कम 5000 हो।
  • जिसकी कम से कम 60% पुरुष जनसंख्या अकृषीय कार्यों में लगी हो।
  • जहाँ जनसंख्या का घनत्व कम से कम 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर हो।

उत्तर: जिसकी कम से कम 60% पुरुष जनसंख्या अकृषीय कार्यों में लगी हो।

प्रश्न 403. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान के 73 वें ( तिहत्तरवें ) संशोधन में सम्मिलित है?

1. जिला पंचायत

2. क्षेत्र पंचायत

3. ग्राम पंचायत 4. नगर पंचायत
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

  • 1 एवं 2
  • 1,2 एवं 3
  • 1,3 एवं 4
  • सभी चारों

उत्तर: 1,2 एवं 3

प्रश्न 406. स्थानीय शासन की निम्नलिखित में से कौन सी एक विशेषता नहीं है?

  • वैधानिक स्थिति
  • स्थानीय समुदाय की भागीदारी
  • केन्द्रीय नियंत्रण
  • कर आरोपित कर वित्त प्राप्त करने की शक्ति

उत्तर: केन्द्रीय नियंत्रण

प्रश्न 407. 1992 में अधिनियमित नए पंचायती राज बिल में पहले से हटकर अनेक नए प्रावधान है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐसा प्रावधान नहीं है?

  • अन्य क्षेत्र के साथ-साथ कृषि, ग्रामीण विकास, प्राथमिक शिक्षा और सामाजिक वानिकी के क्षेत्र में अनेक सम्मिलित दायित्व
  • सभी पदों के लिए, उनके रिक्त होने पर निर्वाचनों का आज्ञापक किया जाना
  • पंचायतों में, एक-तिहाई पदों तक, महिलाओं का सांविधिक प्रतिनिधित्व
  • पंचायतों के सदस्यों के लिए नियमित पारिश्रमिक, ताकि उनकी समयपाबंदी और जवाबदेही सुनिश्चित हो

उत्तर: पंचायतों के सदस्यों के लिए नियमित पारिश्रमिक, ताकि उनकी समयपाबंदी और जवाबदेही सुनिश्चित हो

प्रश्न 408. वह राज्य, जिसने सबसे पहले पंचायती राज स्वीकार किया था-

  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • गुजरात
  • राजस्थान

उत्तर: राजस्थान

प्रश्न 409. निम्नलिखित में से कौन सा एक प्राधिकरण किसी राज्य के राज्यपाल को, उस विशेष राज्य की पंचायतों द्वारा विनियोजित हो सकने वाले करों और शुल्कों के निर्धारण के सिद्धान्तों के विषय में संस्तुति करता है?

  • जिला योजना समितियाँ
  • राज्य वित्त आयोग
  • उस राज्य का वित्त मंत्रालय
  • उस राज्य का पंचायती राज मंत्रालय

उत्तर: राज्य वित्त आयोग

प्रश्न 410. प्रथम पंचायती राज व्यवस्था का उद्याटन पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा 2 अक्टूबर, 1959 को किया गया था?

  • साबरमती में
  • वर्धा में
  • नागौर (राजस्थान) में
  • सीकर (राजस्थान) में

उत्तर: नागौर (राजस्थान) में