Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 161. निम्नलिखित में कौन-सा राज्य का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है?

  • ध्वज
  • राजधानी
  • संप्रभुता
  • शासनाध्यक्ष

उत्तर: संप्रभुता

प्रश्न 162. भारतीय संविधान में अन्य देशों के संविधानों से कुछ विशिष्टताओं को लिया गया है; किस देश का ‘राज्य के नीति निदेशक तत्व’ के निर्माण में योगदान है?

  • फ्रांस
  • आयरलैण्ड
  • जापान
  • संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर: आयरलैण्ड

प्रश्न 163. निम्नलिखित में से किससे विनिर्धारित होता है कि भारत का संविधान परिसंघीय है?

  • संविधान लिखित और अनम्य है
  • न्यायपालिका स्वतंत्र है
  • अवशिष्ट शक्तियों का केन्द्र में निहित होना
  • केन्द्र और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण

उत्तर: केन्द्र और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण

प्रश्न 164. भारत की संसदीय शासन प्रणाली एवं ब्रिटेन की संसदीय शासन प्रणाली में अंतर का बिंदु निम्नलिखित में से कौन है?

  • सामूहिक उत्तरदायित्व
  • न्यायिक समीक्षा
  • द्वि-सदनात्मक व्यवस्थापिका
  • वास्तविक एवं नाममात्र की कार्यपालिका

उत्तर: न्यायिक समीक्षा

प्रश्न 165. भारतीय संघ के अंतर्गत किसी राज्य को मिलाने का अधिकार किसको है?

  • भारत के राष्ट्रपति को
  • प्रधानमंत्री को
  • संसद को
  • सर्वोच्च न्यायालय को

उत्तर: संसद को

प्रश्न 166. निम्न में से किस स्थिति में किसी भारतीय व्यक्ति की भारतीय नागरिकता समाप्त हो सकती है?

  • त्यागने पर
  • पर्यावसन पर
  • वंचित किये जाने पर
  • उपरोक्त सभी

उत्तर: उपरोक्त सभी

प्रश्न 167. निम्नलिखित अवतरण में
“हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतन्त्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतन्त्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर, अपनी इस संविधान सभा में आज ……. ‘  ‘……. को एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।”

  • 26 जनवरी, 1950
  • 26 नवम्बर, 1949
  • 26 जनवरी, 1949
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: 26 नवम्बर, 1949

प्रश्न 168. निम्न में से एक कथन असत्य है। बताइए-

  • मैसूर राज्य का नया नाम तमिलनाडु रखा गया।
  • गोवा को दमन एवं दीव से अलग किया गया।
  • बम्बई राज्य गुजरात एवं महाराष्ट्र में विभाजित किया गया।
  • हिमांचल प्रदेश पहले संघ शासित प्रदेश की सूची में था।

उत्तर: मैसूर राज्य का नया नाम तमिलनाडु रखा गया।

प्रश्न 169. राज्य पुर्गठन आयोग ने 1 नवंबर, 1956 को कितने राज्य तथा कितने संघ राज्य बनाए?

  • 14 राज्य एवं 6 संघ राज्य
  • 17 राज्य एवं 6 संघ राज्य
  • 14 राज्य एवं 8 संघ राज्य
  • 17 राज्य एवं 8 संघ राज्य

उत्तर:14 राज्य एवं 6 संघ राज्य

प्रश्न 170. आंध्र प्रदेश एक भाषाई राज्य के रूप में गठित किया गया?

  • 1950 में
  • 1953 में
  • 1956 में
  • 1961 में

उत्तर: 1953 में

प्रश्न 171. निम्नलिखित में से कौन भारत को धर्म निरपेक्ष राज्य वर्णित करता है?

  • मौलिक अधिकार
  • संविधान की प्रस्तावना
  • 9 वीं अनुसूची
  • राज्य के नीति निदेशक तत्व

उत्तर: संविधान की प्रस्तावना

प्रश्न 172. निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण भारतीय परिसंघ और अमेरिकी परिसंघ में समान रूप में पाया जाता है?

  • एक ही नागरिकता
  • संविधान की तीन सूचियाँ
  • न्यायपालिका की द्वैधता
  • संविधान के निर्वचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय

उत्तर: संविधान के निर्वचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय

प्रश्न 173. राष्ट्रीय पंचांग के संबंध में कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 1. भारतीय राष्ट्रीय पंचांग विक्रम संवत् पर आधारित है। 2. राष्ट्रीय पंचांग को जनवरी 26,1950 से अपनाया गया है। नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए –

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

उत्तर: न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 174. लोकतंत्र का उत्कृष्ट गुण यह है कि वह क्रियाशील बनाता है-

  • साधारण पुरुषों और महिलाओं की बुद्धि और चरित्र को।
  • कार्यपालक नेतृत्व को सशक्त बनाने वाली पद्धतियों को।
  • गतिशीलता और दूरदर्शिता से युक्त एक बेहतर व्यक्ति को।
  • समर्पित दलीय कार्यकर्ताओं के समूह को।

उत्तर: साधारण पुरुषों और महिलाओं की बुद्धि और चरित्र को।

प्रश्न 175. निम्नलिखित विवादों में से किसमें सर्वोच्च न्यायालय ने प्रस्तावना को भारतीय संविधान की मौलिक संरचना का भाग स्वीकार किया?

  • बेरू बारी विवाद
  • ए.के. गोपालन विवाद
  • प्रिवी पर्स विवाद
  • केशवानन्द भारती विवाद

उत्तर: केशवानन्द भारती विवाद

प्रश्न 176. निम्नलिखित में से कौन-सा सही है? अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली की विशेषता है/हैं-

  • कार्यकारिणी का प्रमुख राष्ट्रपति होता है।
  • राष्ट्रपति अपने मंत्रिपरिषद का चयन स्वयं करता है।
  • राष्ट्रपति व्यवस्थापिका को भंग नहीं कर सकता है।
  • ऊपर वर्णित सभी तथ्य सही हैं।

उत्तर: ऊपर वर्णित सभी तथ्य सही हैं।

प्रश्न 177. भाषाई आधार पर भारत में सर्वप्रथम किस राज्य का गठन ( निर्माण ) किया गया?

  • पश्चिम बंगाल
  • पंजाब
  • तमिलनाडु
  • आंध्र प्रदेश

उत्तर: आंध्र प्रदेश

प्रश्न 178. लोक हित मुकदमे की संकल्पना का प्रारम्भ हुआ था-

  • यूनाइटेड किंगडम में
  • आस्ट्रेलिया में
  • यूनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका में
  • कनाडा में

उत्तर: यूनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका में

प्रश्न 179. न्यायिक पुनर्विलोकन की व्यवस्था :

  • केवल भारत में है।
  • केवल यू.एस.ए. में है।
  • भारत और यू.एस.ए. में हैं।
  • केवल यू.के. में है।

उत्तर: भारत और यू.एस.ए. में हैं।

प्रश्न 180. भारत में निम्नलिखित राज्यों के बनाने के सही कालानुक्रम की पहचान नीचे दिए गए कूट से कीजिए :

1. आंध प्रदेश

2. हिमाचल प्रदेश

3. हरियाणा

4. सिक्किम

  • 1, 2, 3, 4
  • 1, 3, 2, 4
  • 4, 3, 1, 2
  • 3, 4, 1, 2

उत्तर: 1, 3, 2, 4