Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 200. निम्न में से किस राज्य की राजधानी का नाम स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद अभी तक नहीं बदला गया?

  • तमिलनाडु
  • पश्चिम बंगाल
  • केरल
  • आंध्र प्रदेश

उत्तर: आंध्र प्रदेश

प्रश्न 201. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं-
कथन (A) : राष्ट्रपति संसद का भाग है।
कारण (R) : संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयक बिना राष्ट्रपति की स्वीकृति के कानून नहीं बन सकता है।
उपर्युत्त के संदर्भ में निम्न में से कौन सा एक सही है?
कूट-

  • A तथा R दोनों सही है, तथा R, A की सही व्याख्या है।
  • A तथा R दोनों सही है परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  • A सही है, परन्तु R गलत है।
  • A गलत है परन्तु R सही है।

उत्तर: A तथा R दोनों सही है, तथा R, A की सही व्याख्या है।

प्रश्न 202. एक सांसद अथवा विधान सभा का सदस्य राष्ट्रपति निर्वाचित हो सकता है, परन्तु

  • चुनाव लड़ने से पूर्व उसे अपनी सदस्यता से त्यागपत्र देना होगा।
  • अपने निर्वाचन से 6 माह के अन्दर अपनी सदस्यता छोड़नी होगी।
  • निर्वाचित होने के तुरन्त उपरान्त अपनी सदस्यता छोड़नी होगी।
  • एक सांसद चुनाव लड़ सकता है, परन्तु विधान सभा का सदस्य नहीं

उत्तर: निर्वाचित होने के तुरन्त उपरान्त अपनी सदस्यता छोड़नी होगी।

प्रश्न 203. भारत में वित्तीय आपातकाल की घोषणा आज तक कितनी बार की गई है?

  • 5 बार
  • 4 बार
  • एक बार
  • कभी नहीं

उत्तर: कभी नहीं

प्रश्न 204. कथन-अपने कार्यकाल के दौरान भारत के राष्ट्रपति के विरुद्ध, किसी भी न्यायालय में मुकदमा नहीं चलाया जा सकता कारण-राष्ट्रपति का पद संविधान के ऊपर होता है।

  • कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन को स्पष्ट करता है।
  • कथन और कारण दोनों सही हैं, परन्तु कारण को स्पष्ट नहीं करता ।
  • कथन सही है परन्तु कारण गलत है।
  • कथन गलत है परन्तु कारण सही है।

उत्तर: कथन सही है परन्तु कारण गलत है।

प्रश्न 205. भारत के संविधान के अनुच्छेद 360 के अधीन वित्तीय आपत से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. वित्तीय आपात की उद्योषणा दो मास की समाप्ति पर प्रवर्तन में नहीं रहेगी यदि उस अवधि की समाप्ति से पहले संसद के दोनों सदनों के संकल्पों द्वारा उसका अनुमोदन नहीं कर दिया जाता है।

2. यदि वित्तीय आपात प्रवर्तन में हो तो भारत का राष्ट्रपति, संघ के कार्यकलाप के सम्बन्ध में सेवा करने वाले सभी या किसी वर्ग के व्यक्तियों के, परन्तु जिनके अन्तर्गत उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश नहीं आते, वेतन और भत्तों में कमी करने के लिए निदेश देने में सक्षम है।
उपुर्यक्त कथनों में से कौन सा/से सही है हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

उत्तर: केवल 1

प्रश्न 206. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राष्ट्रपति के पद के लिए पुनः निर्वाचन की योग्यताएं निर्धारित करता है?

  • अनुच्छेद 52
  • अनुच्छेद 54
  • अनुच्छेद 55
  • अनुच्छेद 57

उत्तर: अनुच्छेद 57

प्रश्न 207. भारत के राष्ट्रपति….. की अनुशंसा पर लोक सभा को भंग कर सकते हैं-

  • राज्य सभा
  • चुनाव आयोग
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश
  • मंत्रिपरिषद

उत्तर: मंत्रिपरिषद

प्रश्न 208. राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर सकता है-

  • हथियार बन्द विद्रोह के आधार पर
  • बाह्य आक्रमण के आधार पर
  • युद्ध के आधार पर
  • ऊपर वर्णित सभी कारणों के आधार पर

उत्तर: ऊपर वर्णित सभी कारणों के आधार पर

प्रश्न 209. भारत का उपराष्ट्रपति-

1. भारत का द्वितीय उच्चतम प्रतिष्ठित पदाधिकारी है।

2. उस के पास पद से सम्बद्ध कोई औपचारिक कार्य ( दायित्व ) नहीं है।

3. राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उसके कार्यों का निर्वहन करता है।

4. राष्ट्रपति के पद-त्याग, अपदस्थीकरण अथवा मृत्यु के बाद राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिएकूट-

  • 1 तथा 2
  • 1.2 तथा 3
  • 1,3 तथा 4
  • सभी चारों

उत्तर: 1, 3 तथा 4

प्रश्न 210. डा. मनमोहन सिंह को जब प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था तब वह :

  • पंजाब से लोक सभा के सदस्य थे
  • पंजाब से राज्य सभा के सदस्य थे
  • राजस्थान से राज्य संभा के सदस्य थे
  • असोम से राज्य सभा के सदस्य थे

उत्तर: असोम से राज्य सभा के सदस्य थे