Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 231. भारत के राष्ट्रपति को उसके पद से हटाया जा सकता है-

  • भारत के प्रधानमंत्री द्वारा
  • लोक सभा के द्वारा
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
  • संसद द्वारा

उत्तर: संसद द्वारा

प्रश्न 232. कौन-सा कथन असत्य है?

  • राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी की आयु कम से कम 35 वर्ष की होनी चाहिए
  • उपराष्ट्रपति राज्य सभा का सभापति बनता है
  • उपराष्ट्रपति का चुनाव भारत का राष्ट्रपति करता है
  • भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे

उत्तर: उपराष्ट्रपति का चुनाव भारत का राष्ट्रपति करता है

प्रश्न 233. निम्न में से कौन-सा संवैधानिक विशेषाधिकार राष्ट्रपति का नहीं है?

  • साधारण बिल को पुनर्विचार हेतु लौटाना
  • वित्तीय बिल को पुनर्विचार हेतु लौटाना
  • लोक सभा को भंग करना
  • प्रधानमंत्री की नियुक्ति करना।

उत्तर: वित्तीय बिल को पुनर्विचार हेतु लौटाना

प्रश्न 234. राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश संसद का अधिवेशन आरम्भ होने के कितने दिनों तक अधिक-से-अधिक एक बार में प्रभावी रह सकता है?

  • 2 महीना
  • 6 सप्ताह
  • 6 महीना
  • उपरोक्त कोई नहीं

उत्तर: 6 सप्ताह

प्रश्न 235. “वह राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है परन्तु राष्ट्र का नेतृत्व नहीं करता है।”-यह उक्ति निम्न में से किस पर लागू होती है?

  • लोक सभा का अध्यक्ष
  • राष्ट्रपति
  • प्रधानमंत्री
  • भारत का मुख्य न्यायाधीश

उत्तर: राष्ट्रपति

प्रश्न 236. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया जा सकता है?

  • अनुच्छेद 356 के द्वारा
  • अनुच्छेद 75 के द्वारा
  • अनुच्छेद 76 के द्वारा
  • अनुच्छेद 61 के द्वारा

उत्तर: अनुच्छेद 61 के द्वारा

प्रश्न 237. एक विधेयक जो संसद में प्रस्तुत किया जाता है कौन सी क्रिया के बाद अधिनियम बन जाता है-

  • जब वह संसद के दोनों सदनों के द्वारा पारित हो जाता है।
  • जब राष्ट्रपति अपनी सहमति दे देता है
  • जब प्रधानमंत्री इस पर हस्ताक्षर कर देता है।
  • जब सर्वोच्च न्यायालय इसे केन्द्रीय संसद के अधिकार क्षेत्र में होना घोषित करता है।

उत्तर: जब राष्ट्रपति अपनी सहमति दे देता है

प्रश्न 238. भारत के राष्ट्रपति को यह अधिकार नहीं प्राप्त है कि वह-

  • क्षमादान करे
  • सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाए
  • आपातकाल की घोषणा करे
  • अध्यादेश जारी करे

उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाए

प्रश्न 239. भारत के राष्ट्रपति से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक सही नहीं है?

  • वह संसद का एक संघटक भाग है।
  • वह दोनों सदनों में चर्चा में भाग लेता है।
  • वह प्रत्येक वर्ष दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करता है
  • वह किन्हीं परिस्थितियों में अध्यादेश लाग कर सकता है।

उत्तर: वह दोनों सदनों में चर्चा में भाग लेता है।

प्रश्न 240. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में राज्य की विधान सभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य के वोटों की संख्या, उस राज्य की जनसंख्या को विधान सभा की कुल निर्वाचित सदस्य संख्या द्वारा विभाजित कर प्राप्त भागफल की एक हजार के गुणकों के बराबर होती है। वर्तमान स्थिति में “जनसंख्या” से तात्पर्य किस वर्ष की जनगणना द्वारा. यथा अभिनिश्चित जनसंख्या से है?

  • 1991 जनगणना
  • 1981 जनगणना
  • 1971 जनगणना
  • 1961 जनगणना

उत्तर: 1971 जनगणना