Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 391. राष्ट्रपति को लोकसभा में किन दो सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार है?

  • अल्पसंख्यक
  • एंग्लो-इण्डियन
  • विशिष्ट क्षेत्र के व्यक्ति
  • राष्ट्रपति की इच्छा पर निर्भर है

उत्तर: एंग्लो-इण्डियन

प्रश्न 392. भारत के राष्ट्रपति के पास कौन-कौन-सी वीटो शक्तियां हैं?

  • पूर्ण वीटो
  • पॉकेट वीटो
  • निलम्बित वीटो
  • उपरोक्त सभी

उत्तर: उपरोक्त सभी

प्रश्न 393. मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से उत्तरदायी होता है:

1. लोक सभा के प्रति

2. एक संवैधानिक बाध्यता के अंतर्गत

3. अनुच्छेद 75 के अनुसार

4. अनुच्छेद 74 के अनुसार –
उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?

  • 1 और 2 केवल
  • 1,2 और 3 केवल
  • 1,3 और 4
  • केवल 1, 2, 3 और 4

उत्तर:1,2 और 3 केवल

प्रश्न 394. भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति के समय

  • जरूरी नहीं है कि वह संसद के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य हो, परन्तु उसे छः माह के अंदर आवश्यक रूप से दोनों में से एक सदन का सदस्य हो जाना चाहिए।
  • जरूरी नहीं है कि वह संसद के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य हो परन्तु उसे छः माह के अंदर लोक सभा का सदस्य हो जाना चाहिए।
  • संसद के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य होना चाहिए।
  • आवश्यक रूप से लोक सभा का सदस्य होना चाहिए।

उत्तर: जरूरी नहीं है कि वह संसद के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य हो, परन्तु उसे छः माह के अंदर आवश्यक रूप से दोनों में से एक सदन का सदस्य हो जाना चाहिए।

प्रश्न 395. राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश संसद के सत्र शुरू होने के बाद कितने समय के भीतर उसके समक्ष रखा जाना आवश्यक है?

  • 1 माह
  • 6 सप्ताह
  • 8 सप्ताह
  • 6 माह

उत्तर: 6 सप्ताह

प्रश्न 396. केंद्रीय मंत्रिपरिषद के त्यागपत्र देने के उपरांत निम्नांकित में से कौन सी एक सही स्थिति नहीं है?

  • राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा।
  • राष्ट्रपति वैकल्पिक व्यवस्था बनने तक, उन्हें बने रहने के लिए कहेंगे।
  • वैकल्पिक व्यवस्था से अभिप्राय है कि यथासंभव शीघ्र नई सरकार के गठन हेतु आम चुनाव कराया जाए।
  • अपदस्थ मंत्रिपरिषद अपने पद पर नई सरकार बनने तक अपने पदभार का निर्वाह करेगी।

उत्तर: राष्ट्रपति वैकल्पिक व्यवस्था बनने तक, उन्हें बने रहने के लिए कहेंगे।

प्रश्न 397. केन्द्रीय सरकार के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. 15 अगस्त, 1947 को केन्द्र में मंत्रालयों की संख्या 18 थी।

2. वर्तमान में केन्द्र में मंत्रालयों की संख्या 51 है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

उत्तर: 1 और 2 दोनों

प्रश्न 398. निम्नलिखित में से कौन एक से अधिक बार प्रधानमंत्री नियुक्त हुए हैं?

(1) जवाहर लाल नेहरू
( 2 ) इंदिरा गांधी
( 3 ) गुलजारी लाल नंदा
(4) अटल बिहारी वाजपेयी नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए कूट:

  • 1 और 2
  • 1 और 3
  • 1,2 और 4
  • उपर्युक्त सभी

उत्तर: उपर्युक्त सभी

प्रश्न 399. उप-प्रधानमंत्री पद का सृजन-

  • मूल संविधान के अन्तर्गत हुआ था।
  • संविधान के प्रावधानों से हटकर हुआ।
  • 44 वें संशोधन के द्वारा हुआ।
  • 85 वें संशोधन के द्वारा हुआ।

उत्तर: संविधान के प्रावधानों से हटकर हुआ।