Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 481. राज्य सभा से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक सही है?

  • राज्य सभा का विघटन नहीं होता है।
  • इसके सदस्य राज्यों में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों से प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा चुने जाते हैं।
  • राज्य सभा, यथाशीघ्र अपने किसी सदस्य को अपना सभापति चुनती है।
  • भारत के महान्यायवादी को राज्य सभा में बोलने का अधिकार नहीं है।

उत्तर: राज्य सभा का विघटन नहीं होता है।

प्रश्न 482. निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन सही है?

  • धन विधेयक राज्य सभा में पुरःस्थापित किया जाता है।
  • धन विधेयक संसद के दोनों सदनों में से किसी में भी पुरःस्थापित किया जा सकता है।
  • धन विधेयक लोक सभा में पुरःस्थापित नहीं किया जा सकता।
  • धन विधेयक केवल लोक सभा में पुरःस्थापित किया जाता है।

उत्तर: धन विधेयक संसद के दोनों सदनों में से किसी में भी पुरःस्थापित किया जा सकता है।

प्रश्न 483. प्रो. टर्म स्पीकर का कर्त्तव्य होता है-

  • स्पीकर की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन करना
  • सदस्यों को शपथ दिलाना
  • स्थानापन्न रूप से स्पीकर का कार्य करना जब स्पीकर के चुनाव की सम्भावना न हो।
  • केवल सदस्यों के चयन प्रमाणपत्रों का चेक करना कि वह सही है।

उत्तर: सदस्यों को शपथ दिलाना

प्रश्न 484. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक धन विधेयक के बारे में सहीं नहीं है –

  • धन विधेयक संसद के दोनों में से किसी भी सदन में प्रस्तावित किया जा सकता है
  • लोकसभा अध्यक्ष यह निर्णय करने के लिए अंतिम प्राधिकारी है कि कोई बिल धन विधेयक है या नहीं
  • लोकसभा द्वारा पारित किसी धन विधेयक का राज्यसभा द्वारा 14 दिनों के अंदर लौटाया जाना और विचारार्थ भेजा जाना आवश्यक है
  • राष्ट्रपति किसी धन विधेयक को लोकसभा में पुनर्विचार के लिए नहीं लौटा सकता।

उत्तर: धन विधेयक संसद के दोनों में से किसी भी सदन में प्रस्तावित किया जा सकता है

प्रश्न 485. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्राविधान भारतीय संविधान के अंतर्गत संसद के सदस्यों के विशेषाधिकारों तथा उन्मुक्तियों को निर्धारित करता है?

  • अनुच्छेद 104
  • अनुच्छेद 105
  • अनुच्छेद 82
  • अनुच्छेद 117

उत्तर: अनुच्छेद 105

प्रश्न 486. खाद्य और पोषण मंडल भारत सरकार के कौन से मंत्रालय के अधीन कार्यरत है?

  • कृषि मंत्रालय
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय

उत्तर: मानव संसाधन विकास मंत्रालय

प्रश्न 487. किसी मंत्री के विरुद्ध विशेषाधिकार प्रस्ताव उठाया जा सकता है वह जब-

  • सरकार में विश्वास खो देता है।
  • लंबे समय तक स्वयं को अनुपस्थित रहता है।
  • किसी मामले के तथ्यों को रोकता है या तथ्यों का बिगड़ा हुआ वर्णन देता है।
  • मंत्रिमंडल के सामूहिक उत्तरदायित्व से बचाता है।

उत्तर: किसी मामले के तथ्यों को रोकता है या तथ्यों का बिगड़ा हुआ वर्णन देता है।

प्रश्न 488. निम्नलिखित में से कौन सा भारत के क्षेत्रवाद के उदय का कारण है?

  • असंतुलित विकास
  • सांस्कृतिक पहचान खोने का भय
  • राजनीतिक वर्चस्व
  • उपरोक्त सभी

उत्तर: उपरोक्त सभी

प्रश्न 489. भारत के संविधान में निम्नलिखित में से क्या कथित है?

1. राष्ट्रपति संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं होगा

2.संसद राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनेगी

निम्नलिखित कूट में से सही उत्तर चुनिए –

  • 1 और 2 में से कोई भी नहीं
  • 1 और 2 दोनों
  • केवल 1
  • केवल 2

उत्तर: 1 और 2 दोनों

प्रश्न 490. निम्नलिखित में से किसके बारे में संसदीय समिति गठित नहीं की गई हैं?

  • सार्वजनिक उद्यमों के बारे में
  • सरकारी आश्वासनों के बारे में
  • आंकलनों के बारे में
  • अल्पसंख्यकों के कल्याण के बारे में

उत्तर: अल्पसंख्यकों के कल्याण के बारे में