Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 381. राष्ट्रपति पाँच वर्ष तक अपने पद पर रहता है-

  • अपने निर्वाचन की तारीख से
  • संसद द्वारा निर्धारित तिथि से
  • अपने पद ग्रहण के दिन से
  • निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित तिथि से

उत्तर: अपने पद ग्रहण के दिन से

प्रश्न 382. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत भारत के राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदत्त है?

  • अनुच्छेद 360
  • अनुच्छेद 123
  • अनुच्छेद 200
  • अनुच्छेद 356

उत्तर: अनुच्छेद 123

प्रश्न 383. निम्नलिखित में से कौन अपने प्रधानमंत्रित्व काल में लोकसभा के सदस्य थे?

  •  देवगौड़ा
  •  आई.के. गुजराल
  •  चन्द्रशेखर  
  • डॉ. मनमोहन सिंह

उत्तर: चन्द्रशेखर

प्रश्न 384. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. केन्द्र में मंत्रिपरिषद संसद के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी।

2. संधीय मंत्री भारत के राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त पद धारण करेगें।

3. विधि निर्माण हेतु प्रस्ताव के बारे में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को सूचित करेगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2 और 3
  • केवल 1 और 3
  • 1,2 और 3

उत्तर: केवल 2 और 3

प्रश्न 385. भारतीय नवाचार ( प्रोटोकाल ) के अनुसार पूर्वता-क्रम में निम्न में से कौन है?

  • उप-प्रधानमंत्री
  • भूतपूर्व राष्ट्रपति
  • अपने राज्य में राज्यपाल
  • लोक सभाध्यक्ष

उत्तर: अपने राज्य में राज्यपाल

प्रश्न 386. निम्नलिखित में से कौन-सा/से मंत्रिमंडल सचिवालय का/के कार्य है/हैं?

1. मंत्रिमंडल बैठकों के लिए कार्यसूची तैयार करना

2. मंत्रिमंडल समितियों के लिए सचिवालयी सहायता

3. मंत्रालयों को वित्तीय संसाधनों का आबंटन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  • केवल 1
  • केवल 2 और 3
  • केवल 1 और 2
  • 1,2 और 3

उत्तर: केवल 1 और 2

प्रश्न 387. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. राष्ट्रपति, भारत सरकार का कार्य अधिक सुविधापूर्वक किए जाने के लिए और मंत्रियों में उक्त कार्य के आबंटन के लिए नियम बनाएगा।

2. भारत सरकार की समस्त कार्यपालक कार्रवाइयां प्रधानमंत्री के नाम से की हुई कही जाएंगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

उत्तर: केवल 1

प्रश्न 388. भारत के सी.ए.जी. ( नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक) कार्य करते हैं?

  • नागरिक स्वतन्त्रता के संरक्षक के रूप में
  • लोक-वित्त संरक्षक के रूप में
  • सरकार के मुख्य विधिक सलाहकार के रूप में
  • उपरोक्त सभी के संरक्षक के रूप में

उत्तर: लोक-वित्त संरक्षक के रूप में

प्रश्न 389. भारत का राष्ट्रपति आपात की घोषणा कर सकता है, यदि खतरा है-

1. बाहरी आक्रमण का

2. आन्तरिक अशान्ति का

3. सशंस्त्र विद्रोह का

4. साम्र्रदायिक संघर्ष का
अधोलिखित कूट से सही उत्तर का चयन कीजिएकूट-

  • केवल 1 एवं 2
  • केवल 2 एवं 3
  • केवल 3 एवं 4
  • केवल 1 एवं 3

उत्तर: केवल 1 एवं 3

प्रश्न 390. लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक किसके द्वारा आहूत की जाती है?

  • राष्ट्रपति द्वारा
  • लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा
  • संसद द्वारा
  • राज्य सभा के सभापति द्वारा

उत्तर: राष्ट्रपति द्वारा