Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 71. संविधान की उद्देशिका के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार करिए और दिये गये कूट की सहायता से बताइये कि इनमें से कौन सही है?

1. पंडित नेहरु द्वारा प्रस्तुत “ऑब्जेक्टिव प्रस्ताव” अन्ततोगत्वा उद्देशिका बना।

2. इसकी प्रकृति न्याययोग्य नहीं है।

3. इसका संशोधन नहीं किया जा सकता।

4. संविधान के विशिषट प्रावधानों को यह रह्द नहीं कर सकता।

  • केवल 1 और 2
  • कैवल 1,2 और 4
  • केवल 1,2 और 3
  • केवल 2,3 और 4

उत्तर: केवल 1,2 और 4

प्रश्न 72. निम्न घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए –
I. महाराजा हरिसिंह ने विलय-पत्र पर हस्ताक्षर किए।
II. भारत का संविधान लागू हुआ।
III. जम्मू – कश्मीर की प्रभुसत्तासंपन्न संविधान सभा ने भारत में विलय को अनुमोदित किया।
IV. जम्मू तथा कश्मीर राज्य का नया संविधान लागू हुआ। कूट:

  • I, III, IV, II
  • III, IV, I, II
  • I, II, III, IV
  • IV, III, II, I

उत्तर: I, II, III, IV

प्रश्न 73. किसने कहा था: “भारत एक अर्ध संघात्मक राज्य है?”

  • हेरॉल्ड लास्की
  • आइवर जेनिग्स
  • लार्ड ब्राइस
  • के.सी ह्वीयर

उत्तर: के.सी ह्वीयर

प्रश्न 74. भारतीय गणतंत्र की 26-11-1950 को सही संवैधानिक वस्तुस्थिति क्या थी जब संविधान लागू किया गया था?

  • लोकतंत्रात्मक, गणतंत्र
  • सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य
  • सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पत्न, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य
  • सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य

उत्तर: सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पत्न, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य

प्रश्न 75. यदि भारतीय संघ में एक नए राज्य का सृजन किया जाना है, तो संविधान की किस अनुसूची का संशोधन करना आवश्यक होगा?

  • पांचवी अनुसूची
  • तीसरी अनुसूची
  • दूसरी अनुसूची
  • प्रथम अनुसूची

उत्तर:प्रथम अनुसूची

प्रश्न 76. संसदीय शासन प्रणाली सर्वप्रथम किस देश में विकसित हुई?

  • ब्रिटेन
  • बेल्जियम
  • फ्रांस
  • स्विट्जरलैंड

उत्तर: ब्रिटेन

प्रश्न 77. भारतीय राजनीतिक पद्धति के बारे में निम्न में कौन सही नहीं है?

  • धर्म निरपेक्ष राज्य
  • संसदीय पद्धति की सरकार
  • संघीय नीति
  • राष्ट्रीय पद्धति की सरकार

उत्तर: राष्ट्रीय पद्धति की सरकार

प्रश्न 78. भारतीय संघात्मक व्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है/है? 1. भारतीय संविधान के अंतर्गत राज्यों को संघ से अलग होने का अधिकार नहीं है। 2. अलग होने की मात्र वकालत करने पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सुरक्षा मिलेगी। नीचे दिए हुए कूटों में से सही उत्तर का चुनाव कीजिए –

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

उत्तर: केवल 1

प्रश्न 79. निम्न कथनों पर विचार कीजिए और दिए गए कूट की सहायता से बताइए कि इनमें से कौन सही हैं?

1. संविधान में “यूनियन ऑफ स्टेट्स” शब्द प्रयोग हुआ है, क्योंकि भारतीय राज्यों को अलग होने का अधिकार नहीं है।

2. एस. के. धर आयोग ने राज्यों के पुनर्गठन हेतु भाषा के आधार की अपेक्षा प्रशासनिक सुविधा को वरीयता दी थी।

3. पंडित नेहरू, सरदार पटेल और पट्टाभि सीतारमैया की अध्यक्षता में कांग्रेस कमेटी, राज्यों के पुनर्गठन में भाषाई आधार के पक्ष में नहीं थी।

  • (a) केवल I
  • केवल I और 2
  • केवल 1 और 3
  • सभी तीनों

उत्तर: सभी तीनों

प्रश्न 80. भारत में न्यायिक पुनरीक्षण की संकल्पना निम्नांकित देश के संविधान से ली गई है-

  • यूनाइटेड किंगडम
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
  • यू.एस.एस. आर
  • आस्ट्रेलिया

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका