Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 441. 84 वें संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा की कुल सदस्य सीटों की संख्या, 1971 की जनगणना के आधार पर कर दी गयी हैं। ये तब तक बदली नहीं जायेगी जब तक एक वर्ष विशेष के बाद पहली जनगणना नहीं होगी। यह वर्ष विशेष है-

  • 2010
  • 1015
  • 2021
  • 2026

उत्तर: 2026

प्रश्न 442. लोक सभा अध्यक्ष को उसके कार्यकाल की समाप्ति के पूर्व पद से हटाया जा सकता है-

  • प्रधानमंत्री की संस्तुति पर राष्ट्रपति द्वारा
  • यदि लोकसभा इस आशय का प्रस्ताव पारित कर दे
  • यदि लोक सभा और प्रधानमंत्री इस प्रकार का निर्णय ले लें।
  • यदि संसद के दोनों सदन इस आशय का प्रस्ताव पारित करें।

उत्तर: यदि लोकसभा इस आशय का प्रस्ताव पारित कर दे

प्रश्न 443. राज्य सभा में उत्तर प्रदेश को आबंटित स्थान निम्न में से किन राज्यों को आबंटित स्थानों का योग है-

  • आंध्र प्रदेश तथा मध्य प्रदेश
  • आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु
  • बिहार तथा गुजरात
  • महाराष्ट्र तथा कर्नाटक

उत्तर: महाराष्ट्र तथा कर्नाटक

प्रश्न 444. भारतीय संसद किस रीति से प्रशासन (Administration) पर नियंत्रण करती है?

  • संसदीय समितियों के माध्यम से
  • विभिन्न मंत्रालयों की परामर्शदात्री समितियों के माध्यम से
  • प्रशासकों से आवधिक प्रतिवेदन भिजवा कर
  • कार्यपालिका को रिट जारी करने के लिए बाध्य कर

उत्तर: संसदीय समितियों के माध्यम से

प्रश्न 445. संसद में विधायन प्रस्ताव की पहल करने से पहले भारत के राष्ट्रपति की पूर्व स्वीकृति आवश्यक है-

1. एक नवीन राज्य के गठन से सम्बन्धित विधेयक पर

2. ऐसे कराधान विधेयक जिनमें राज्यों का हित निहित हो

3. राज्यों की सीमाओं में फेरबदल करने सम्बन्धित विधेयक पर

4. धन विधेयक पर

उपरोक्त कथनों पर विचार करने हेतु अधोलिखित कूटों में से सही उत्तर चुनिये:
कूट-

  • 1,2 तथा 3
  • 1,3 तथा 4
  • 1,2 , तथा 4
  • उपर्युक्त सभी

उत्तर: उपर्युक्त सभी

प्रश्न 446. संसद के अधिकारियों में सम्मिलित हैं-

1. अध्यक्ष, लोक सभा

2. उपाध्यक्ष, लोक सभा

3. महासचिव लोक सभा

4. अध्यक्ष, राज्य सभा

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए : कूट :

  • 1 एवं 2
  • 1,2 और 3
  • 1,3 एवं 4
  • सभी चारों

उत्तर: सभी चारों

प्रश्न 447. निम्न में से कौन सी शक्तियाँ लोकसभा को राज्यसभा की तुलना में अनन्य रूप से प्राप्त हैं?

1. धन/वित्त विधेयक केवल लोकसभा में प्रस्तुत किया जा सकता है।

2. धन विधेयक के निरस्तीकरण अथवा संशोधन के सम्बन्ध में

3. मंत्रीपरिषद के उत्तरदायित्व के सम्बन्ध में

4. अखिल भारतीय सेवाओं के सृजन के सम्बन्ध में

निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर चुनिएकूट :

  • 1,2,3,4
  • 1, 2, 3
  • 1, 3, 4
  • 2, 3,4

उत्तर: 1, 2, 3

प्रश्न 448. निम्न में से कौन-सा सार्वजनिक व्यय पर संसदीय नियन्त्रण का अंग नहीं है?

  • लोक लेखा समिति
  • भारत का नियन्त्रक व महालेखा परीक्षक
  • प्राक्कलन समिति
  • सार्वजनिक उपक्रम समिति

उत्तर: भारत का नियन्त्रक व महालेखा परीक्षक

प्रश्न 449. निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

1. भारत में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक अनुच्छेद, 2. 108 में संस्वीकृत है 2. लोकसभा तथा राज्यसभा की सर्वप्रथम संयुक्त बैठक वर्ष 1961 में हुई थी, 3. भारतीय संसद के दोनों सदनों की दूसरी संयुक्त बैठक बैंकिंग सेवा आयोग (निरसन) बिल 1978 को पारित करने के लिए हुई थी
इन कथनों में से कौन से सही है?

  • 1 और 2
  • 2 और 3
  • 1 और 3
  • 1,2 और 3

उत्तर:1,2 और 3

प्रश्न 450. निम्नलिखित में से राज्य-सभा के विषय में कौन सही है?
1. यह भंग नहीं की जा सकती है।

2. इसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।

3. प्रत्येक दो वर्ष बाद इसके एक-तिहाई सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाता है।

4. इसके सदस्य 25 वर्ष से कम आयु के नहीं होंगे।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें :

  • 1,2 और 3
  • 2,3 और 4
  • 1 और 3
  • 2 और 4

उत्तर: 1 और 3