Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 31. भारत में स्वतंत्रता के पश्चात् प्रथम मंत्रीमंडल का कानून मंत्री कौन था?

  • के. एम. मुंशी
  • एस. पी. मुखर्जी
  • बलदेव सिंह
  • बी. आर. अम्बेदकर

उत्तर: बी. आर. अम्बेदकर

प्रश्न 32. निम्नलिखित में से कौन संविधान प्रारूप समिति के सदस्य थे?
(i) एन. गोपालास्वामी
(ii) जवाहरलाल नेहरू
(iii) अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर
(iv) सरदार पटेल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए:

  • (i), (ii) और (iv)
  • (i) और (iv)
  • (i) और (iii)
  • (ii), (iii) और (iv)

उत्तर: (c) (i) और (iii)

प्रश्न 33. किसने कहा था “संविधान सभा कांग्रेस थी और कांग्रेस भारत था’?

  • ऑस्टिन
  • सी. आर. एटली
  • विन्स्टन चर्चिल
  • लॉर्ड माउंटबैटन

उत्तर: ऑस्टिन

प्रश्न 34. भारतीय इतिहास के संदर्भ में, प्रांतों से संविधान सभा के सदस्य

  • उन प्रांतों के लोगों द्वारा सीधे निर्वाचित हुए थे
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग द्वारा नामित हुए थे
  • प्रांतीय विधान सभाओं द्वारा निर्वाचित हुए थे
  • सरकार द्वारा, संवैधानिक मामलों में उनकी विशेषज्ता के लिए चुने गए थे

उत्तर: प्रांतीय विधान सभाओं द्वारा निर्वाचित हुए थे

प्रश्न 35. निम्नलिखित में से संविधान सभा के बारे में गलत कथन कौन सा है?

  • इसने बड़ी संख्या में समितियों की मदद से काम किया, उनमें से प्रारूप समिति सबसे महत्त्वपूर्ण थी
  • अल्पसंख्यक समुदाय जैसे ईसाई, एंग्लो-इंडियन और पारसियों को सभी में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया
  • इसका निर्वाचन सार्वभौम वयस्क मताधिकार के आधार पर किया गया
  • (d) इसकी चुनाव प्रक्रिया 1935 के अधिनियम के 6 वीं अनुसूची पर आधारित थी। कर सम्पत्ति और शैक्षणिक योग्यता के कारण मताधिकार सीमित था।

उत्तर: इसका निर्वाचन सार्वभौम वयस्क मताधिकार के आधार पर किया गया

प्रश्न 36. किस अधिनियम के द्वारा ब्रिटिश संसद ने चाय और चीन के साथ व्यापार को छोड़कर ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत के साथ व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त कर दिया था?-

  • 1813 का चार्टर अधिनियम
  • 1833 का चार्टर अधिनियम
  • 1853 का चार्टर अधिनियम
  • 1873 का चार्टर अधिनियम

उत्तर: 1813 का चार्टर अधिनियम

प्रश्न 37. भारत की संविधान सभा की अंतिम बैठक की सही तिथि को बताइए-

  • 26 नवंबर, 1949
  • 5 दिसंबर, 1949
  • 24 जनवरी, 1950
  • 25 जनवरी, 1950

उत्तर: 24 जनवरी, 1950

प्रश्न 38. 1927 की बटलर कमेटी का उद्देश्य था-

  • केन्द्रीय एवं प्रान्तीय सरकारों की अधिकारिता निश्चित करना।
  • भारत को सेक्रेटरी आफ स्टेट की शक्तियाँ निश्चित करना।
  • राष्ट्रवादी प्रेस और सेंसर व्यवस्था अधिरोपित करना।
  • भारत सरकार एवं देशी रियासतों के बीच संबंध सुधारना।

उत्तर: भारत सरकार एवं देशी रियासतों के बीच संबंध सुधारना

प्रश्न 39. भारतीय इतिहास के संदर्भ में ‘द्वैधशासन’ ( डायआर्की ) सिद्धान्त किसे निर्दिष्ट करता है?

  • केन्द्रीय विधानमण्डल का दो सदनों में विभाजन।
  • दो सरकारों अर्थात केन्द्रीय और राज्य सरकारों का शुरू किया जाना।
  • दो शासक-समुच्चय, एक लंदन में और दूसरा दिल्ली में होना।
  • प्रान्तों में प्रत्यायोजित विषयों का दो प्रवर्गों में विभाजन

उत्तर: प्रान्तों में प्रत्यायोजित विषयों का दो प्रवर्गों में विभाजन

प्रश्न 40. वर्ष 1937 के चुनावों में कितने प्रान्तों में कांग्रेस का मन्त्रिमण्डल बना था?

  • 11
  • 9
  • 8
  • 3

उत्तर: 8