Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 271. निम्नलिखित में से किसे भारत में ‘स्थानीय स्वायत्त शासन’ का जनक माना जाता है?

  • लॉर्ड डलहौजी
  • लॉर्ड कैनिंग
  • लॉर्ड कर्जन
  • लॉर्ड रिपन

उत्तर: लॉर्ड रिपन

प्रश्न 272. ग्राम-सभा का अभिप्राय है-

  • एक पंचायत क्षेत्र के लोग
  • जिला अधिकारी से अधिसूचित विशिष्ट लोग
  • ग्राम स्तर के पंचायत क्षेत्र के निर्वाचक नामावली में पंजीकृत लोग
  • पंचायतों के सदस्य

उत्तर: ग्राम स्तर के पंचायत क्षेत्र के निर्वाचक नामावली में पंजीकृत लोग

प्रश्न 273. पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षित स्थानों (सीटों) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन – सा कथन सही है? 1. इसका प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 243D (3) में किया गया है। 2. यह आरक्षण अनुच्छेद 334 में विनिर्दिष्ट अवधि की समाप्ति पर प्रभावी नहीं रहेगा।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –
कूट:-

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 तथा 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

उत्तर: केवल 1

प्रश्न 274. संविधान की आठवीं अनुसूची में 21 वें संवैधानिक संशोधन द्वारा निम्न में से कौन भाषा जोड़ी गई है?

  • संस्कृत
  • सिन्धी
  • पंजाबी
  • कोंकणी

उत्तर: सिन्धी

प्रश्न 275. संविधान की आठवीं अनुसूची 71 वें संविधान संशोधन अधि 1992 द्वारा कौन-सी तीन भाषाएं जोड़ी गईं हैं ?

  • सिंधी, मणिपुरी, कोंकणी
  • कोंकणी, कश्मीरी, नेपाली
  • नेपाली, कोंकणी, मणिपुरी
  • नेपाली, कोंकणी, असमिया

उत्तर: नेपाली, कोंकणी, मणिपुरी

प्रश्न 276. भारतीय संविधान में भारत की आधिकारिक भाषा में जुड़े प्रावधानों में संसद संशोधन कर सकती है –

  • अपने सदस्यों के साधारण बहुमत द्वारा
  • 2/3 बहुमत द्वारा
  • 3/4 बहुमत द्वारा
  • अपने 1/3 सदस्यों के समर्थन द्वारा

उत्तर: 2/3 बहुमत द्वारा

प्रश्न 277. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य की राजभाषा या भाषाएं अपनाने की प्रक्रिया है?

  • 343
  • 344
  • 345
  • 346

उत्तर: 345

प्रश्न 278. निम्नलिखित में से भारत के संविधान में उल्लिखित भाषाओं के बारे में क्या सही है?

  • राज्य भाषायी अल्पसंख्यकों को प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के माध्यम के रूप में उनकी मातृभाषा चुनने के लिए बाध्य कर सकता है।
  • अंगिका अब संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित है।
  • हिन्दी भारत की राष्ट्रीय भाषा है।
  • बोडो संविधान की आठवीं अनुसूची में स्वीकृत भाषा है।

उत्तर: बोडो संविधान की आठवीं अनुसूची में स्वीकृत भाषा है।

प्रश्न 279. निम्नलिखित संविधान संशोधन अधिनियमों में से किस एक के अंतर्गत, भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में चार भाषाएं जोड़ी गईं, जिससे उनकी संख्या बढ़कर 22 हो गई?

  • संविधान ( 90 वां संशोधन) अधिनियम
  • संविधान ( 91 वां संशोधन) अधिनियम
  • संविधान ( 92 वां संशोधन) अधिनियम
  • संविधान ( 93 वां संशोधन) अधिनियम

उत्तर: संविधान (92 वां संशोधन) अधिनियम

प्रश्न 280. निम्नलिखित में से कौन सी भाषा संविधान की आठवीं सूची में नहीं है?

  • उर्दू
  • नेपाली
  • कोंकणी
  • भोजपुरी

उत्तर: भोजपुरी