Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 501. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों (S.T.) के सर्वाधिक प्रतिनिधि निर्वाचित करता है –

  • आन्ध्र प्रदेश
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र

उत्तर: मध्य प्रदेश

प्रश्न 502. निम्नलिखित में से कौन राज्य सभा की ऐकान्तिक शक्ति के अन्तर्गत आती है –

  • नयी अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन
  • आकस्मिक रिक्ति में भारत के उप-राष्ट्रपति का निर्वाचन
  • किसी राज्य की विधान परिषद की समाप्ति
  • अपने सभापति को अपदस्थ करना

उत्तर: नयी अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन

प्रश्न 503. भारत में संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है-

  • भारत के राष्ट्रपति के द्वारा
  • भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा
  • लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा
  • राज्य सभा के अध्यक्ष द्वारा

उत्तर: लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा

प्रश्न 504. राज्य सभा में राज्यों को प्रतिनिधित्व निम्नांकित में से किस आधार पर दिया जाता है –

  • प्रत्येक राज्य के लिए बराबर
  • उनकी जनसंख्या के अनुपात में स्थान
  • उनके क्षेत्रफल के अनुपात में स्थान
  • उनके राजस्व के अनुपात में स्थान

उत्तर: उनकी जनसंख्या के अनुपात में स्थान

प्रश्न 505. निम्नलिखित में से कौन सा विषय धन विधेयक के उपबन्ध में सम्मिलित नहीं किया गया है?

  • कर से सम्बन्धित उपबन्ध
  • उधार (ऋण) लेने से सम्बन्धित उपबन्ध
  • संचित निधि तथा आकस्मिकता की अभिरक्षा से सम्बन्धित उपबन्ध
  • जुर्माने या अर्थदण्ड से सम्बन्धित उपबन्ध

उत्तर: जुर्माने या अर्थदण्ड से सम्बन्धित उपबन्ध

प्रश्न 506. जुर्माने या अर्थदण्ड से सम्बन्धित उपबन्ध

  • मोती लाल नेहरु
  • वल्लभ भाई पटेल
  • विट्ठल भाई पटेल
  • सी.आर. दास

उत्तर: विट्ठल भाई पटेल

प्रश्न 507. भारतीय संसद के दोनों सदनों की प्रथम संयुक्त बैठक हुई थी-

  • दहेज उन्मूलन विधेयक के सम्बन्ध में
  • हिन्दू कोड विधेयक के संबंध में
  • बैंक राष्ट्रीयकरण विधेयक के संबंध में
  • स्वर्ण नियंत्रण विधेयक के संबंध में

उत्तर: दहेज उन्मूलन विधेयक के सम्बन्ध में

प्रश्न 508. भारतीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक किस सम्बन्ध में होती है –

  • संविधान संशोधन विधेयक
  • वित्त विधेयक
  • साधारण विधेयक
  • भारत के उप-राष्ट्रपति का निर्वाचन

उत्तर: साधारण विधेयक

प्रश्न 509. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : लोक लेखा की संसदीय समिति

1. लोक सभा के अधिकतम 25 सदस्यों से गठित होती है

2. सरकार के विनियोग तथा वित्त लेखाओं की जांच करती है

3. भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट की जांच करती है

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2 और 3
  • केवल 3
  • 1,2 और 3

उत्तर: केवल 2 और 3

प्रश्न 510. एक वर्ष में कम से कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है-

  • एक बार
  • दो बार
  • तीन बार
  • चार बार

उत्तर: दो बार