Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 461. निम्न सांविधानिक संशोधन में से कौन से राज्यों से निर्वाचित होने वाले लोकसभा के सदस्यों की संख्या में वृद्धि करने से संबंधित है?

  • 6 वां और 22 वां
  • 12 वां तथा 38 वां
  • 7 वां तथा 31 वां
  • 11 वां तथा 42 वां

उत्तर: 7 वां तथा 31 वां

प्रश्न 462. निम्न कथनों में से कौन सा एक सही है?

  • केवल राज्यसभा में ही,न कि लोकसभा में मनोनीत सदस्य हो सकते हैं
  • राज्यसभा में आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो सदस्यों को मनोनीत करने का संविधान का प्रावधान है
  • किसी मनोनीत सदस्य का मंत्री पद के लिए नियुक्ति पर संविधानीय वर्जना नहीं है।
  • मनोनीत सदस्य राष्ट्रपति तथा उप-राष्ट्रपति के चुनाव में मत दे सकता है

उत्तर: किसी मनोनीत सदस्य का मंत्री पद के लिए नियुक्ति पर संविधानीय वर्जना नहीं है।

प्रश्न 463. भारत के संविधान के अनुच्छेद 82 के अनुसार, लोक सभा की सीटों का राज्यों के मध्य आवंटन जनगणना के आधार पर है।

  • 1961
  • 1971
  • 1981
  • 1991

उत्तर: 1971

प्रश्न 464. लोक सभा का कार्यकाल –

  • किसी भी परिस्थिति में नहीं बढ़ाया जा सकता
  • एक बार में छः महीने तक के लिए बढ़ाया जा सकता है
  • आपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में एक वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है
  • आपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में दो वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है

उत्तर: आपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में एक वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है

प्रश्न 465. निम्नलिखित कथनों में से कौन – एक भारत के संविधान की चौथी अनुसूची को सही-सही वर्णित करता है?

  • इसमें संघ और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण सूचीबद्ध है
  • इसमें संविधान में सूचीबद्ध भाषाएं है
  • जनजाति क्षेत्रों का प्रशासन
  • इसमें राज्य सभा में स्थानों का आवंटन है

उत्तर: इसमें राज्य सभा में स्थानों का आवंटन है

प्रश्न 466. राज्यसभा के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही है –

  •  इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं
  •  इसके आधे सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं
  •  इसके आधे सदस्य प्रति तीन वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं  
  • इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति तीन वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं

उत्तर: इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं

प्रश्न 467. निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है? वित्त आयोग के अध्यक्ष 1. योजना आयोग के उपाध्यक्ष 2.संघ राज्य क्षेत्र का मुख्य मंत्री

  • कैवल 1
  • केवल 1 और 2
  • केवल 1 और 3
  • केवल 2 और 3

उत्तर: केवल 1 और 3

प्रश्न 468. निम्नलिखित में से किसको किसी भौगोलिक क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने का संवैधानिक अधिकार है?

  • राज्यपाल को
  • मुख्यमंत्री को
  • प्रधानमंत्री
  • राष्ट्रपति को

उत्तर: राष्ट्रपति को

प्रश्न 469. अध्यक्षात्मक (Presidential) शासन का उदय सर्वप्रथम किस देश में हुआ?

  • युगोस्लाविया
  • मिस्र
  • स्विट्जरलैंड
  • संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका

प्रश्न 470. राष्ट्रपति लोक सभा को कब भंग कर सकते हैं?

  • भारत के प्रधान न्यायाधीश की अनुशंसा पर
  • लोक सभा की अनुशंसा पर
  • केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की अनुशंसा पर
  • राज्य सभा की अनुशंसा पर

उत्तर: केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की अनुशंसा पर