Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 251. दो अवधि के लिए भारत के राष्ट्रपति कौन थे?

  • डॉ. एस राधाकृष्णन
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • डॉ. जाकिर हुसैन
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्न 252. बलवन्त राय मेहता समिति की प्रजातांत्रिक विकेन्द्रीकरण की सिफारिश के अनुसार-

  • जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तरों पर त्रिस्तरीय प्रजातांत्रिक पंचायती राज संस्थाओं का गठन होना था
  • केवल जिला एवं मंडल स्तर पर द्विस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं का गठन होना था
  • केवल जिला स्तर पर जिला परिषद का गठन प्रस्तावित किया गया था
  • इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर: जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तरों पर त्रिस्तरीय प्रजातांत्रिक पंचायती राज संस्थाओं का गठन होना था

प्रश्न 253. उत्तर प्रदेश में किसी नगरपालिका के अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाता है-

1. अपने नगर क्षेत्र में निर्वाचित सभी वयस्कों द्वारा

2. अपने नगर क्षेत्र की निर्वाचन सूची में सम्मिलित सभी निर्वाचकों द्वारा

3. नगर निकाय के निर्वाचित सदस्यों द्वारा

4. अपने नगर क्षेत्र के वार्डों के निर्वाचकों में से नीचे दिये कूट से सही उत्तर का चयन कीजियेकूट-

  • केवल 1
  • केवल 2
  • केवल 2 और 4
  • केवल 3 और 4

उत्तर: केवल 2 और 4

प्रश्न 254. अशोक मेहता समिति ने ‘पंचायती राज’ के लिए किस प्रतिमान की संस्तुति की थी?

  • एक-स्तरीय
  • द्वि-स्तरीय
  • त्रि-स्तरीय
  • चार-स्तरीय

उत्तर: द्वि-स्तरीय

प्रश्न 255. 73 वां संविधान संशोधन अधिनियम 1992 निर्दिष्ट करता है –

  • ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार एवं अल्परोजगार वाले पुरूषों एवं महिलाओं के लिए अर्जक रोजगार कर सृजन
  • मंद कृषि मौसम की अवधि में सहायतार्थी तथा कार्य हेतु इच्छुक समर्थ वयस्कों के लिए रोजगार का सृजन
  • देश में मजबूत एवं जीवन्त पंचायती राज संस्थाओं की बुनियाद रखना
  • जीवन के अधिकार, व्यक्ति की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा, विधि के समक्ष समता एवं बिना भेदभाव की सुरक्षा की गारंटी

उत्तर: देश में मजबूत एवं जीवन्त पंचायती राज संस्थाओं की बुनियाद रखना

प्रश्न 256. संविधान के 73 वें संशोधन द्वारा पंचायतों को निर्दिष्ट किये जाने वाले कार्य निम्नलिखित में वर्णित है-

  • ग्यारहवी सूची में
  • दसवीं सूची में
  • तेरहवीं सूची में
  • बारहवीं सूची में

उत्तर: ग्यारहवी सूची में

प्रश्न 257. निम्नांकित में से कौन एक पंचायतों से संबंधित नहीं है?

  • राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों का चुनाव संपादित करेगा
  • संविधान (74वां) संशोधन अधिनियम
  • सभी पंचायतों का कार्यकाल पांच वर्ष निर्धारित होगा।
  • एक पंचायत के भंग होने के छः माह के अंदर नया चुनाव कराया जाएगा।

उत्तर: संविधान (74वां) संशोधन अधिनियम

प्रश्न 258. सफलतापूर्वक कार्य हेतु पंचायत राज को पूरे सहयोग की जरूरत पड़ती है –

  • स्थानीय जनता की
  • केंद्रीय सरकार की
  • नौकरशाही की
  • राजनेताओं की

उत्तर: स्थानीय जनता की

प्रश्न 259. भारत के संविधान में पंचायतों तथा नगरपालिकाओं से सम्बद्ध 73 वें और 74 वें संवैधानिक संशोधन जब हुए उस समय भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?

  • इन्दिरा गाँधी
  • राजीव गांधी
  • पी.वी. नरसिम्हाराव
  • वी.पी. सिंह

उत्तर: पी.वी. नरसिम्हाराव

प्रश्न 260. निम्नलिखित में से कौन-सी एक समिति पंचायती राज संस्था से संबंधित नहीं है?

  • पी. वी. नरसिम्हा राव समिति
  • एल. एम. सिंघवी समिति
  • अशोक मेहता समिति
  • बलवंत राय मेहता समिति

उत्तर: पी. वी. नरसिम्हा राव समिति