Indian Constitution GK in Hindi (Bhartiya Samvidhan)

प्रश्न 121. उपराष्ट्रपति से सम्बन्धित निम्न कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं-

1.उपराष्ट्रपति बनने के लिये व्यक्ति के पास जनता के सदन के सदस्य निर्वाचित होने की योग्यता आवश्यक है

2. किसी राज्य की विधायिका का सदस्य इस पद के लिये उम्मीदवार हो सकता है।

3. उपराष्ट्रपति के पद का कार्यकाल उतना ही होता है जितना की राष्ट्रपति का

4. उसको एक औपचारिक महाभियोग द्वारा पद से हटाया जा सकता है।

नीचें दिये गये कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट-

  • 1 तथा 2
  • 2 तथा 3
  • 1 तथा 4
  • 3 तथा 4

उत्तर: 1 तथा 4

प्रश्न 122. भारत की संसद के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

  • संविधान में एक संसदीय प्रणाली की सरकार का प्रावधान है
  • संसद का सर्वप्रमुख कार्य है मंत्रिमंडल का प्रावधान करना
  • मंत्रिमंडल की सदस्यता निम्न सदन तक सीमित है
  • मंत्रिमंडल को लोकप्रिय सदन में बहुमत का विश्वास प्राप्त रहना चाहिए।

उत्तर: मंत्रिमंडल की सदस्यता निम्न सदन तक सीमित है

प्रश्न 123. स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री थे-

  • श्री गुलजारीलाल नंदा
  • श्री जॉन मथाई
  • श्री कृष्णामाचारी
  • श्रीमती सरोजिनी नायडू

उत्तर: श्री जॉन मथाई

प्रश्न 124. भारत के राष्ट्रपति को महाभियोग द्वारा हटाने की प्रक्रिया निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में वर्णित है?

  • अनुच्छेद 53
  • अनुच्छेद 61
  • अनुच्छेद 74
  • अनुच्छेद 13

उत्तर: अनुच्छेद 61

प्रश्न 125. निम्नलिखित में से कौन संसद की लोक लेखा समिति की बैठकों में उपस्थित रहता है?

  • भारत के महान्यायवादी
  • भारत के महाधिवक्ता
  • भारत के नियंत्रक-महालेखा परीक्षक
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: भारत के नियंत्रक-महालेखा परीक्षक

प्रश्न 126. भारत में स्वतन्त्रता के पश्चात प्रथम मंत्रिमंडल का कानून मंत्री कौन था?

  • के.एम. मुंशी
  • एस.पी. मुखर्जी
  • बलदेव सिंह
  • बी.आर. अम्बेडकर

उत्तर: बी.आर. अम्बेडकर

प्रश्न 127. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रपति के चुनाव प्रकरण के लिए सही नहीं है?

  • पदस्थ राष्ट्रपति की पदावधि से पूर्व उत्तराधिकारी का चुनाव अवश्य हो जाना चाहिए।
  • राष्ट्रपति अपना पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष तक पद पर रहेंगे।
  • ष्ट्रपति का उत्तराधिकारी आने तक कार्यकाल की समाप्ति पर भी वह पद पर बना रहेगा।
  • निर्वाचक मंडल के अपूर्ण होने के आधार पर राष्ट्रपति का चुनाव स्थगित किया जा सकता है।

उत्तर: निर्वाचक मंडल के अपूर्ण होने के आधार पर राष्ट्रपति का चुनाव स्थगित किया जा सकता है।

प्रश्न 128. भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. प्रत्येक एम०एल०ए के वोट का मूल्य अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होता है

2. लोक सभा के सदस्यों के वोट का मूल्य राज्य सभा के सदस्यों के वोट के मूल्य से अधिक होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा/से सही है। हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 न ही 2

उत्तर: 1 और 2 दोनों

प्रश्न 129. भारतीय संविधान भारत के राष्ट्रपति को अधिकार नहीं देता है-

  • प्रधान मंत्री की नियुक्ति का
  • राज्यों के मुख्यमंत्री की नियुक्ति का
  • रक्षा बलों का सर्वोच्च कमाण्डर होने का
  • देश के किसी भाग में आपातकालीन स्थिति लागू करने का

उत्तर: राज्यों के मुख्यमंत्री की नियुक्ति का

प्रश्न 130. निम्नलिखित में से राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति करता है?

  • भारत का महान्यायवादी
  • नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
  • एक राज्य के राज्यपाल
  • सभी

उत्तर: सभी